अपडेटेड 19 April 2023 at 09:53 IST

आशा भोसले Lata Dinanath Mangeshkar Award से होंगी सम्मानित, लता के निधन के बाद अवार्ड की हुई थी शुरुआत

लता दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड की घोषणा लता मंगेशकर के घर प्रभुकुंज में की गई।

Follow :  
×

Share


| Image: self

Lata Dinanath Mangeshkar Award 2023: मशहूर गायिका आशा भोसले को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह घोषणा मंगेशकर परिवार द्वारा की गई है। मुंबई में लता मंगेशकर के घर प्रमुकुंद में अवार्ड की घोषणा की गई। 

लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार की शुरूआत परिवार और ट्रस्ट ने महान गायिका लता मंगेशकर की याद में शुरू की है। लता जी की छोटी बहन आशा भोसले को यह सम्मान 24 अप्रैल को दिया जाएगा। 24 अप्रैल को उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर पुरस्कार सम्मारोह का आयोजन किया जाएगा। 

प्रधानमंत्री मोदी को मिला था पहला सम्मान

बीते साल लता मंगेशकर के निधन के बाद इन पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। अवार्ड की घोषणा लता मंगेशकर के घर प्रभुकुंज में की गई। इस दौरान वहांं लता जी के भाई हृदयनाथ मंगेशकर और बहन उषा मंगेशकर समेत पूरा परिवार मौजूद था। मंगेशकर के परिवार द्वारा पुरस्कारों को देने के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा गया कि यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने देश और देश के लोगों को रास्ता दिखाया है या उनकी प्रेरणा बने हैं। बीते साल पहला पुरस्कार प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया था।

पंकज उदास, विद्या बालन भी होंगी सम्मानित

इस साल लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार आशा भोसले को दिया जाएगा। इसके अलावा पंकज उदास को भारतीय संगीत में अहम योगदान के लिए और विद्या बालन को हिंदी सिनेमा में अहम योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल के सबसे अच्छे नाटक के लिए प्रशांत दामले फैन फाउंडेशन को भी सम्मानित किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: क्या ऑस्कर न मिलने है मलाल? सवाल का जवाब देते Vivek Agnihotri ने कहा ‘जेब में करोड़ों हो…’

6 फरवरी को 2020 लता मंगेशकर ने दुनिया को कहा था अलविदा

6 फरवरी को 2020 को सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। 28 सितंबर 1929 को जन्मीं लता मंगेशकर ने महज 13 साल की उम्र से ही फिल्मों में गाना शुरू कर दिया था। सात दशक के लंबे करियर में उन्होंने एक हजार से अधिक हिंदी फिल्मों के लिए गाने रिकॉर्ड किए।

यह भी पढ़ें: Irrfan Khan के फैंस के लिए बड़ी खबर, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी एक्टर की आखिरी फिल्म

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 19 April 2023 at 09:52 IST