अपडेटेड 18 January 2026 at 17:44 IST
Armaan Malik Health Update: तबीयत बिगड़ने के बाद अरमान मलिक ने दी हेल्थ अपडेट, अस्पताल के बेड से शेयर की तस्वीरें
Armaan Malik Health Update: अरमान मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से कुछ फोटोज शेयर की हैं। इसमें सिंगर ने अपनी हेल्थ अपडेट दी है। आइए जानते हैं कि कैसी है अब उनकी तबीयत।
Armaan Malik Health Update: फेमस सिंगर अरमान मलिक ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। हालांकि, उन्होंने बीमारी की वजह का खुलासा नहीं किया, लेकिन यह जरूर कहा कि अब उनकी हालत पहले से बेहतर है और वह आराम कर रहे हैं। आइए जानते हैं उन्होंने अस्पताल से तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने क्या-क्या बताया है।
अरमान मलिक ने अस्पताल से शेयर की तस्वीर
रविवार को अरमान मलिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अस्पताल से अपनी फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में उनके हाथ में IV लाइन लगी हुई दिखाई दे रही है, जिसे देखकर फैंस चिंतित हो गए हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा है कि बीते कुछ दिन मुश्किल भरे रहे हैं, लेकिन अब वह ठीक महसूस कर रहे हैं और खुद को रिफ्रेश करने के लिए आराम कर रहे हैं। इसके बाद सिंगर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट दोबारा शेयर किया, जिसमें लिखा था कि इस साल जिन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है, उनमें खुद को भी शामिल करना न भूलें।
फैंस ने जताई चिंता
अरमान की पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई हैं। कई लोगों ने उनके जल्दी से हेल्दी होने की कामना की है और हौसला बढ़ाने वाले मैसेज लिखे हैं। फैंस लगातार उनकी सेहत को लेकर अपडेट जानने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही उनके चाहनेवाले पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं।
भाई अमाल मलिक को लेकर भी थे चर्चा में
कुछ हफ्ते पहले अरमान मलिक, सुर्खियों में आ गए थे, उन्होंने फैंस से अपने और भाई अमाल मलिक के बीच तुलना न करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि वह और अमाल अलग-अलग रास्तों पर जरूर हैं, लेकिन एक-दूसरे की सफलता से खुश होते हैं। उन्होंने फैंस से अनुरोध किया था कि तुलना छोड़कर म्यूजिक को इंन्जॉए करने के लिए कहा है।
अमाल मलिक ने भी दिया था साथ
अरमान मलिक के इस बयान पर अमाल मलिक ने भी खुलकर उनका साथ दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वह और उनके भाई खून के रिश्ते से जुड़े हैं और किसी भी तरह की तुलना या अपमान दोनों को आहत करता है। अमाल ने फैंस से प्यार और एकता बनाए रखने की अपील की थी।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 18 January 2026 at 17:44 IST