अपडेटेड 16 March 2026 at 23:59 IST

Sarke Chunar Controversy: 'स्तर इतना नीचे गिर गया', नोरा फतेही के गाने के भद्दे लिरिक्स पर अरमान मलिक का फूटा गुस्सा, बोले- काश इसे अनसुना कर पाता

'सरके चुनर तेरी सरके' के भद्दे लिरिक्स पर अरमान मलिक का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि वो वाकई इतने निचले स्तर का गाना सुन रहे हैं।

Armaan Malik | Image: Instagram

Armaan Malik on Sarke Chunar Controversy: साउथ की फिल्म 'केडी- द डेविल' का नया गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माए गए इस गाने पर अश्लीलता फैलाने और बोल्डनेस की हदें पार करने का आरोप लग रहा है। अब इस 'भद्दे' गाने पर जाने-माने सिंगर अरमान मलिक का गुस्सा फूट पड़ा है।

अरमान मलिक ने इस गाने पर अपनी हैरतअंगेज प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें ये गाना दोबारा सुनना पड़ा, क्योंकि उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि वो वाकई इतने निचले स्तर का गाना सुन रहे हैं।

आइटम नंबर सुन भड़के अरमान मलिक  

सिंगर ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, ‘ये गाना मेरी टाइमलाइन पर दिखा और मुझे इसे दोबारा चलाना पड़ा, सिर्फ ये पक्का करने के लिए कि मैंने जो सुना, वो सही था। यह देखकर दुख होता है कि कमर्शियल सॉन्गराइटिंग का स्तर इतना नीचे गिर गया है।’

उन्होंने आगे दुख जाहिर करते हुए लिखा, 'सच कहूं तो मेरे पास शब्द ही नहीं हैं। काश मैं इसे अनसुना कर पाता।'

गाने को लेकर क्यों मचा है बवाल?

दरअसल,  'सरके चुनर तेरी सरके' गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आ रहे हैं। इसमें नोरा घाघरा-चोली पहने भीड़ के बीच डांस कर रही हैं। गाने की शुरुआत ठीक होती है, लेकिन जैसे-जैसे गाना आगे बढ़ता है, इसके लिरिक्स भद्दे होते जाते हैं। यही नहीं, वाहियात लिरिक्स के साथ डांस स्टेप भी अश्लील हैं। इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। यहां तक की नोरा फतेही, संजय दत्त, गीतकार रकीब आलम समेत अन्य पर एफआईआर की मांग की जा रही है।

लोग बोले- भोजपुरी गानों से भी ज्यादा घटिया

इस आइटम नंबर को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। एक यूजर ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, 'धुरंधर के बाद संजय दत्त से ये उम्मीद नहीं थी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'भोजपुरी गानों से भी ज्यादा घटिया।' एक अन्य ने लिखा, 'कौन सभ्य परिवार साथ बैठकर यह देख सकता है।' एक और यूजर ने लिखा, 'नोरा फतेही के इस नए गाने के बोल कितने घटिया स्तर के हैं!'

यह भी पढ़ें: Sarke Chunar Controversy: नोरा फतेही-संजय दत्त के गाने पर बवाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में ऐसा क्या? सोशल मीडिया पर फैंस का फूटा गुस्सा

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 16 March 2026 at 23:59 IST