अपडेटेड 5 March 2026 at 18:35 IST
Arjun Tendulkar Wedding Photos: अर्जुन-सानिया की शादी में लगा फिल्मी सितारों का जमावड़ा, बच्चन से लेकर आशा भोसले तक हुए शामिल; देखें PHOTOS
Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Wedding Photos: अर्जुन और सानिया की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हर कोई इस नए जोड़े को आशीर्वाद दे रहा है। सचिन तेंदुलकर के परिवार के लिए यह पल बेहद खास और इमोशनल पल रहा।
Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Wedding Bollywood Celebrities: क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर इन दिनों बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी को लेकर चर्चा में हैं। अर्जुन ने अपनी मंगेतर सानिया चंडोक के साथ भव्य समारोह में सात फेरे लिए। शादी का माहौल बेहद शाही और पारंपरिक अंदाज में सजा हुआ था, जहां क्रिकेट, बॉलीवुड और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें सितारों की मौजूदगी ने इस समारोह को और भी खास बना दिया।
बच्चन परिवार ने बढ़ाई शान
शादी में सबसे पहले पहुंचने वालों में बच्चन परिवार शामिल था। महानायक अमिताभ बच्चन अपने सिग्नेचर व्हाइट-ऑन-व्हाइट लुक में नजर आए। उन्होंने एगशेल चिकनकारी कुर्ता, मैचिंग पायजामा और शॉल पहना हुआ था। उनके साथ पत्नी जया बच्चन भी थीं, जो सफेद और सुनहरी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
वहीं अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने अलग एंट्री ली। अभिषेक ब्लैक बंधगला और व्हाइट पायजामे में डैशिंग दिखे, जबकि ऐश्वर्या पाउडर ब्लू अनारकली सूट में बेहद आकर्षक नजर आईं। उन्होंने स्टेटमेंट नेकपीस के साथ अपना लुक पूरा किया।
संगीत और सिनेमा जगत की चमक
शादी में दिग्गज गायिका आशा भोसले भी शामिल हुईं। आमिर ने रेड कुर्ता और मैचिंग जैकेट के साथ सफेद पायजामा पहन रखा था।
टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह भी अपने पति के साथ शादी में पहुंचीं। वह येलो-गोल्डन लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और पोटली बैग के साथ उनका ट्रेडिशनल लुक काफी पसंद किया गया।
अंबानी परिवार ने बढ़ाई शान
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में मुकेश और नीता अंबानी ने शिरकत की।
साथ ही, परिवार के बड़े बेटे आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका मेहता अंबानी के साथ शादी में नजर आए।
भव्य मंडप और खास रस्में
अर्जुन और सानिया की शादी का मंडप 270-डिग्री सेंटर इंस्टॉलेशन के साथ बेहद शानदार तरीके से सजाया गया था। दुल्हन की एंट्री के दौरान मशहूर सिंगर हर्षदीप कौर ने लाइव परफॉर्मेंस दी, जिससे माहौल भावुक और खास बन गया।
वहीं संगीतकार शंकर महादेवन ने मंगलाष्टक गाकर समारोह में गहराई और आध्यात्मिकता जोड़ दी। शादी की रस्मों के बाद मेहमानों के लिए पारंपरिक महाराष्ट्रीयन ‘पंगत’ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने साथ बैठकर भोजन किया।
अर्जुन और सानिया की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हर कोई इस नए जोड़े को आशीर्वाद दे रहा है। सचिन तेंदुलकर के परिवार के लिए यह पल बेहद खास और भावुक रहा। शाही सजावट, सितारों की मौजूदगी और पारंपरिक रस्मों ने इस शादी को साल की सबसे चर्चित शादियों में शामिल कर दिया है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 5 March 2026 at 18:35 IST