अपडेटेड 24 April 2023 at 17:48 IST

जो Anushka ने बताई वो कहानी अधूरी थी, Bengaluru restaurant में असल में हुआ था ये!

हाल ही में Anushka Virat रेस्त्रां में फ्रैण्डस और फैमिली संग क्वालिटी टाइम बिताने गए। एक्टर ने इंस्टा स्टोरी में एक एक अपडेट दी, लेकिन वो नहीं बताया जिसका खुलासा अब फैन्स ने किया है!

Follow :  
×

Share


Picture Courtesy:anushkainstagram/viratfansclubtwitter | Image: self

Anushka Virat Mobbed by Fans: बी टाउन के लोकप्रिय कपल में से एक हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा। दोनों एक दूसरे के लिए प्यार का इजहार करने से भी नहीं चूकते। हाल ही में विराट ने अपनी बेटर हाफ को फील्ड से फ्लाइंग किस दिया था। इतना ही नहीं दोनों खासकर अनुष्का सोशल प्लेटफॉर्म पर अपना हर अपडेट शेयर करती हैं और ये तस्वीरें चुटकियों में वायरल हो जाती हैं।

2 दिन पहले ही अनुष्का ने बेंगलुरु के एक रेस्त्रां की तस्वीरें साझा कीं। Insta stories में बताया कि उन्होंने साउथ इंडियन फूड का जमकर लुत्फ उठाया। उससे जुड़ी तस्वीरें भी साझा की।

 

क्या हुआ था?
इसके बाद जो हुआ उसे विराट कोहली फैन क्लब ने शेयर कर दिया।  जिसमें दिखा कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के exit होते ही फैन्स ने घेर लिया। इसमें दिख रहा है कि सीटीआर से बाहर निकलते है प्रशंसकों की भीड़ उन्हें घेर लेती है। ये फैन्स आरसीबी आरसीबी का शोर मचाते हैं। RCB यानि Royal challengers Bangalore, आईपीएल टीम जिसके विराट कोहली कप्तान हैं।

पढ़ें- अनुष्का संग विराट कोहली का जबरदस्त डांस, Video का End देख क्यों टेंशन में आ गए फैंस?

सेल्फी से विराट की न
प्रशंसकों के प्यार को एक्सेप्ट करते हुए ये पावर कपल अपनी कार की ओर बढ़ने की कोशिश करता भी दिख रहा है। इस दौरान एक शख्स सेल्फी की डिमांड करता है जिसे विराट प्यार ने ना कहते हैं। ये प्रशंसक कॉरिडोर पर खड़ा को सेल्फी चाह रहा था। रेस्त्रां ने भी कपल्स संग अपने स्टाफ की फोटो साझा की थी। इसमें एक्ट्रेस ऑफव्हाइट स्लीवलेस मैक्सी ड्रेस में खूबसूरत दिख रही हैं जबकि विराट कोहली नीली रंग की टीशर्ट ब्राउन पैन्ट्स और बेसबॉल कैप के स्पोर्टी लुक में दिखाई दे रहे थे।

विरुष्का ने चखा साउथ इंडियन फूड 
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को पावर कपल भी कहा जाता है। 22 अप्रैल को विरुष्का अपनी फैमिली के साथ बेंगलुरु स्थित साउथ इंडियन रेस्त्रां में लंच करने के लिए गए। अनुष्का ने इस दौरान क्या-क्या खाया, उसकी फोटोज भी शेयर की। इसके बाद अनुष्का ने एक पान की दुकान की फोटो भी शेयर की है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने पान का भी लुत्फ उठाया होगा। डेजर्ट में अनुष्का ने चॉकलेट ब्राउनी आइस्क्रीम को चुना।

और वायरल हुई 'विराट किस'
IPL 2023 के 32वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 7 रनों से हरा दिया। विराट कोहली की कप्तानी में ये RCB की इस सीजन में लगातार दूसरी जीत रही। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के सामने 190 रनों का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में RR के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने तेज गति से रन बनाकर आरसीबी के फैंस को टेंशन में डाल दिया। 14वें ओवर में हर्षल पटेल की गेंद को ग्राउंड के बाहर मारने के चक्कर में जायसवाल फंस गए और उन्होंने विराट कोहली को कैच दिया। कैच लेने के बाद RCB के कप्तान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने पीछे मुड़कर पवेलियन की तरफ फ्लाइंग किस भेजा, वहां अनुष्का भी मौजूद थीं। अंदाजा यही लगाया गया कि किस पत्नी के लिए ही था।
 

ये भी पढ़ें- विराट कोहली ने कैच लेने के बाद दिया 'Flying KISS', वायरल हुआ अनुष्का शर्मा का रिएक्शन

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 24 April 2023 at 17:46 IST