अपडेटेड 8 August 2024 at 20:42 IST

क्या ये अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बेटे अकाय की पहली तस्वीर, आपने देखी?

अनुष्का शर्मा ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अकाय की एक झलक देखने को मिल रही है।

Follow :  
×

Share


अनुष्का ने दिखाई अकाय की पहली झलक | Image: Instagram

Anushka-Virat son Akaay Kohli: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दो बच्चों के पेरेंट्स बन चुके हैं। फरवरी में कपल के घर एक बेटे ने जन्म लिया था, जिसका नाम उन्होंने अकाय रखा। विराट-अनुष्का हमेशा ही अपने बच्चों को कैमरे से दूर रखने की कोशिश करते हैं। उनकी बेटी वामिका की झलक तो फैंस देख चुके हैं, लेकिन अबतक विराट-अनुष्का के लाडले की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है।

हालांकि इस बीच एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने खुद एक फोटो शेयर कर अकाय की पहली झलक फैंस को दिखाई है, लेकिन इसमें थोड़ा ट्विस्ट है।

अनुष्का ने शेयर की तस्वीर

दरअसल, अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें अकाय की एक झलक देखने तो मिल रही हैं, लेकिन इसमें उनका चेहरा नजर आ रहा। तस्वीर में केवल अकाय का हाथ ही दिख रहा है। 

अनुष्का ने जो फोटो शेयर की उसमें ढेर सारी आइसक्रीम्स रखी हुई हैं। साथ ही एक बच्चे का हाथ भी दिख रहा है। तस्वीर देख ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हाथ किसी और का नहीं बल्कि विराट-अनुष्का के लाडले अकाय कोहली का ही है। फोटो देख ऐसा लग रहा है कि अकाय प्लेट में रखी आइसक्रीम्स तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

अकाय की झलक देख खुश हुए फैंस

विराट-अनुष्का के दूसरे बच्चे अकाय का जन्म 15 फरवरी 2024 को हुआ था। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की थीं। अकाय के जन्म के बाद से ही फैंस लगातार उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आते हैं। अनुष्का ने अब भी भले ही अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया, लेकिन अकाय की यूं एक झलक पाकर भी फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। फैंस नन्हे अकाय पर खूब प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। 

फादर्स डे पर अनुष्का ने शेयर की थीं ये खास फोटो

इससे पहले अनुष्का शर्मा ने फादर्स डे के मौके पर भी एक खास फोटो शेयर की थी, जिसमें पेपर पर दो पैरों के निशान नजर आ रहे थे। एक्ट्रेस ने लिखा था- 'एक व्यक्ति इतनी सारी चीजों में इतना अच्छा कैसे हो सकता है! हैरान करने वाला। हम आपसे प्यार करते हैं विराट कोहली।'

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था। उनकी अगली फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’  क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर बायोपिक है। फिल्म की फिलहाल रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: हेमा मालिनी ने विनेश फोगाट को बताया 'ओलंपिक की हीरोइन', फिर कहा कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर हंगामा

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 8 August 2024 at 20:01 IST