गैलरी में Anushka Sharma करती रहीं 'राधा' नामजप, उधर पिच पर विराट कोहली गेंदबाजों की उड़ाते रहे धज्जियां... प्रेमानंद महाराज से कनेक्शन, VIDEO
RCB Vs GT 2026: यह मैच आरसीबी के फैंस के लिए तो यादगार रहा ही, लेकिन विराट-अनुष्का की केमिस्ट्री और अनुष्का की भक्ति ने इंटरनेट पर अलग ही महफिल लूट ली। अब सभी की नजरें आईपीएल 2026 के महामुकाबले पर टिकी हैं।
Anushka Sharma Virat Kohli Video: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर फाइनल में धमाकेदार एंट्री कर ली है। धर्मशाला में 26 मई को खेले गए इस रोमांचक मैच में जहां एक तरफ विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला, वहीं दूसरी तरफ स्टेडियम में बैठीं अनुष्का शर्मा का एक आध्यात्मिक अंदाज फैंस का दिल जीत ले गया।
इस दौरान अनुष्का शर्मा को ऑडियंस गैलरी में सबसे आगे बैठकर टीम और विराट को सपोर्ट करते देखा गया। तो चलिए जानते हैं मैच के दौरान और उसके बाद क्या-क्या खास हुआ?
अनुष्का के हाथ में दिखा 'नामजप' काउंटर
मैच के दौरान टेंशन वाले पलों में अनुष्का शर्मा सिर्फ चीयर ही नहीं कर रही थीं, बल्कि भगवान से टीम की जीत की मिन्नतें भी कर रही थीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अनुष्का ने अपनी उंगली में एक जाप काउंटर पहना हुआ था। वह लगातार 'राधा' नाम का जाप कर रही थीं और कई बार उन्हें हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए भी देखा गया।
प्रेमानंद महाराज जी से है खास कनेक्शन
अनुष्का और विराट का यह आध्यात्मिक रूप फैंस के लिए नया नहीं है। दरअसल, कुछ समय पहले वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज जी ने इस कपल को निरंतर नामजप करने की सलाह दी थी। माना जा रहा है कि अनुष्का शर्मा उसी का पालन करते हुए मैदान में भी 'राधा' नाम का स्मरण कर रही थीं।
तस्वीरों पर फैंस ने दिया रिएक्शन
अनुष्का की प्रार्थना करती हुई तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन आने लगे। एक फैन ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, "देखिए, वह आरसीबी के लिए कितनी शिद्दत से प्रार्थना कर रही हैं।"
जीत के बाद विराट ने अनुष्का को लगाया गले
मैच खत्म होने के बाद का नजारा भी बेहद भावुक और खूबसूरत था। आरसीबी के फाइनल में पहुंचने की खुशी में विराट कोहली बाउंड्री रोप पार करके सीधे अनुष्का के पास पहुंचे। उन्होंने अपनी पत्नी को खुशी से गले लगा लिया और इस शानदार जीत का जश्न मनाया। जश्न मनाने के बाद विराट कोहली को वहां मौजूद सिंगर अनन्या बिड़ला से भी कुछ बातचीत करते हुए देखा गया।
यह मैच आरसीबी के फैंस के लिए तो यादगार रहा ही, लेकिन विराट-अनुष्का की केमिस्ट्री और अनुष्का की भक्ति ने इंटरनेट पर अलग ही महफिल लूट ली। अब सभी की नजरें आईपीएल 2026 के महामुकाबले पर टिकी हैं।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 27 May 2026 at 17:23 IST