दर्द को सच बनाने के लिए खुद को चोट पहुंचा बैठे थे रणवीर सिंह, अनुराग कश्यप की ‘धुरंधर 2’ की तारीफों के बीच सुनाया डराने वाला किस्सा
Anurag Kashyap Praises Dhurandhar 2: अनुराग कश्यप ने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' में तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने एक पुराने किस्से को याद किया है।
Anurag Kashyap Praises Dhurandhar 2: रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर 2' की सफलता को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन उनके काम के प्रति जुनून कोई नई बात नहीं है। हाल ही में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू में रणवीर की डेडिकेशन से जुड़ा ऐसा किस्सा शेयर किया है। इस किस्से ने एक्टर के सभी फैंस को हैरान कर दिया है।
लूटेरा के दौरान खुद को पहुंचाई चोट
अनुराग कश्यप, जिन्होंने फिल्म 'लुटेरा' को प्रोड्यूस किया था। उस फिल्म के शूटिंग के किस्से को शेयर करते हुए बताया कि फिल्म के क्लाइमेक्स सीन में असली दर्द महसूस करने के लिए रणवीर ने खुद को चोट पहुंचाई थी। उन्होंने बिना किसी को बताए अपने पेट पर क्लिप लगाई, ताकि गोली लगने का असर और दर्द उन्हें असली जैसा महसूस हो।
हालत बिगड़ी तो जाना पड़ा अस्पताल
अनुराग ने बताया कि, रणवीर ने उस सीन को इतनी गंभीरता से निभा था। इसके बाद में उनकी तबीयत इतनी बिगड़ गई थी कि उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था। खास बात यह रही कि उन्होंने अपना दर्द किसी के साथ शेयर नहीं किया और जब तक हालत ज्यादा खराब नहीं हुई, तब तक टीम को इस बारे में पता ही नहीं चल पाया था।
अनुराग कश्यप का बयान हो रहा वायरल
अनुराग ने कहा है कि आज ‘धुरंधर’ को लेकर कई कहानियां सुनने को मिल रही हैं, लेकिन एक्टर का यह समर्पण पहले से ही उनकी पहचान रहा है। भले ही ‘लूटेरा’ ने बॉक्स ऑफिस पर उतनी कमाई नहीं की, लेकिन रणवीर की मेहनत और जुनून बेमिसाल थी। फिल्म में उनकी एक्टिंग को आज भी सराहा जाता है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 10 April 2026 at 09:54 IST