अपडेटेड 22 February 2026 at 17:13 IST

The Kerala Story 2 को फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने बताया ‘प्रोपेगेंडा’, बीफ वाले सीन पर किया बड़ा कमेंट

Anurag Kashyap on The Kerala Story 2: 'द केरल स्टोरी' को लेकर कंट्रोवर्सी शुरू हो चुकी है जिसमें अब मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप भी कूद पड़े हैं।

Anurag Kashyap on The Kerala Story 2 | Image: youtube, instagram

Anurag Kashyap on The Kerala Story 2: 'द केरल स्टोरी' की अपार सफलता के बाद विपुल अमृतलाल शाह अब इसका सीक्वल लेकर रहे हैं जिसमें एक बार फिर लव जिहाद के बारे में दिखाया जाएगा। फिल्म को लेकर कंट्रोवर्सी शुरू हो चुकी है जिसमें अब मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप भी कूद पड़े हैं।

अनुराग कश्यप ने 'द केरल स्टोरी 2' को एक ‘बुलशिट’ और ‘प्रोपेगेंडा’ फिल्म करार दिया है और कहा कि ‘मेकर्स केवल पैसा कमाना चाहते हैं’। बता दें कि 'द केरल स्टोरी 2' का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है जबकि प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह हैं।

'द केरल स्टोरी 2' के मेकर्स पर भड़के अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप को हाल ही में कोच्चि एयरपोर्ट पर देखा गया था जहां पैपराजी ने उनसे 'द केरल स्टोरी 2' को लेकर सवाल किया। जवाब में अनुराग ने इसे 'बकवास प्रोपेगेंडा' फिल्म बता दिया है। वो काफी खफा-खफा नजर आए। उन्होंने आगे ट्रेलर में उस सीन पर भी कमेंट किया जिसमें एक मुस्लिम परिवार एक हिंदू लड़की को जबरदस्ती बीफ खिलाने की कोशिश करता है।

इसपर अनुराग कश्यप ने तंज कसते हुए कहा कि “ऐसे कौन बीफ खिलाता है। ऐसे तो कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता है। एकदम बकवास फिल्म है। टोटल प्रोपेगेंडा है”।

अनुराग कश्यप ने 'द केरल स्टोरी 2' के मेकर्स को बताया ‘लालची’

आगे जब अनुराग से 'द केरल स्टोरी 2' जैसी फिल्में बनाने के मकसद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘मेकर्स केवल पैसा कमाना चाहते हैं और (एक खास वर्ग को) खुश करना चाहते हैं। वो लोगों को बांटना चाहते हैं’। उन्होंने आगे कहा- ‘ये फिल्म बनाने वाला एक लालची इंसान है। वो बस पैसा बनाना चाहता है’।

ये भी पढ़ेंः The Kerala Story 2 Teaser: 'फैजान कहता है एक लड़की को भी नहीं छोड़ेंगे...', 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' का टीजर आउट, बेचैन करने वाली कहानी

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 22 February 2026 at 17:13 IST