अपडेटेड 30 October 2023 at 11:28 IST
25 की हुईं Ananya Panday, मालदीव में रूमर्ड BF आदित्य संग सेलिब्रेट कर रहीं बर्थडे?
Ananya Panday Birthday: खबरों की माने तो अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर मालदीव में एक्ट्रेस का बर्थडे सेलिब्रेट करने गए हैं।
Ananya Panday Birthday: बॉलीवुड की बबली एक्ट्रेस अनन्या पांडे आज अपना 25वां बर्थडे मना रही हैं। उनके प्री-बर्थडे बैश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। फिर ड्रीम गर्ल 2 एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। कमाल की बात ये है कि कुछ देर बाद उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर भी एयरपोर्ट पर नजर आए। ऐसे में अफवाहें उड़ रही हैं कि दोनों मालदीव में बर्थडे सेलिब्रेट करने गए हैं।
खबर में आगे पढ़ें-
- आज 25 साल की हो गईं अनन्या पांडे
- रूमर्ड BF आदित्य रॉय कपूर संग गईं मालदीव?
- कुछ दिन पहले वायरल हुआ था रोमांटिक वीडियो
आज 25 साल की हो गईं अनन्या पांडे
एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे 30 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। कल शाम उन्होंने अपने दोस्तों के साथ जमकर पार्टी की। उनके प्री-बर्थडे बैश की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए थे जिनमें लाइगर स्टार को एक स्पेशल केक काटते देखा जा सकता है। इस केक में अनन्या द्वारा बड़े पर्दे पर निभाए गए किरदारों की फोटो लगी हुई थी।
रूमर्ड BF आदित्य रॉय कपूर संग गईं मालदीव?
कल शाम को रूमर्ड लवबर्ड्स अनन्या और आदित्य को मुंबई एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया था। हालांकि, दोनों अलग-अलग समय पर पहुंचे थे। खबरों की माने तो रूमर्ड कपल अनन्या का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए मालदीव गया है।
कुछ दिन पहले वायरल हुआ था रोमांटिक वीडियो
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर बी टाउन के चर्चित रूमर्ड कपल में से एक हैं। दोनों को लेकर खूब हाइप बना रहता है। मालूम हो कि ये पहली बार नहीं है जब दोनों को साथ में देखा गया हो। इससे पहले भी कई वीडियो और फोटो इंटरनेट पर वायरल हुए हैं, जिसने उनके डेटिंग रूमर्स को हवा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेटेस्ट वायरल हो रहा वीडियो उनके डिनर डेट का है, जिसमें दोनों ने ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग की। इसमें दोनों हाथों में हाथ थामे नजर आए। साथ ही अनन्या ने आदित्य के कंधे पर सिर भी रखा होता है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 30 October 2023 at 11:28 IST

