Ananya Panday Troll: 'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे ने किया ऐसा भरतनाट्यम फ्यूजन डांस, बुरी तरह हुईं ट्रोल; यूजर्स ने उड़ाया मजाक

Ananya Panday Troll: अनन्या पांडे अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'चांद मेरा दिल' के लिए चर्चा में बनी हुई हैं। इस बीच उनकी एक परफॉर्मेंस ने दर्शकों को खासा नाराज कर दिया है।

Ananya Panday's dance scene in Chand Mera Dil is being trolled online | Image: Republic

Ananya Panday Troll: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म 'चांद मेरा दिल' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये रोमांटिक फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींचने में कामयाब होती दिख रही है। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा अनन्या पांडे के भरतनाट्यम फ्यूजन डांस की हो रही है। उनकी परफॉर्मेंस दर्शकों को कुछ खास इंप्रेस नहीं कर पाई और इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

फिल्म देखने के बाद अनन्या पांडे के भरतनाट्यम फ्यूजन डांस ने दर्शकों को इस कदर नाराज किया, कि वो सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। 

अनन्या के डांस स्टेप्स का उड़ा मजाक 

'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे का एक सीन है जिसमें वो पारंपरिक कपड़ों में कंटेम्पररी और भरतनाट्यम फ्यूजन डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान आरव रावत उनकी परफॉर्मेंस देखकर चौंक रहा होता है। फिल्म की यही क्लिप जमकर वायरल हो रही। सोशल मीडिया यूजर्स अनन्या के डांस स्टेप्स और उनके एक्सप्रेशंस का खूब मजाक उड़ा रहे हैं।

किसी ने ‘रोबोटिक’ तो किसी ने कहा ‘अपमान’

यूजर्स का ये भी कहना है कि उनके डांस मूव्स और बॉडी लैंग्वेज क्लासिकल डांस की गंभीरता से मेल नहीं खाते हैं। कुछ यूजर्स ने उनके डांस मूव्स को 'रोबोटिक' तक बता दिया। एक यूजर ने लिखा, 'भरतनाट्यम का विकास 200 ईसा पूर्व में हुआ था और साल 2026 में अनन्या पांडे के साथ इसका अंत हो गया।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये किस तरह का रोबोटिक भरतनाट्यम है? अनन्या यार।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैंने 10 साल से ज्यादा क्लासिकल डांस सीखा है और ये बेहद खराब है। जिसे कोई अनुभव नहीं है, वो भी यही कहेगा। डांस फॉर्म का पूरी तरह से अपमान है।' एक और यूजर ने कमेंट किया, 'मुझे नहीं पता ये कौन सा डांस है, लेकिन ये सब कुछ है, बस भरतनाट्यम नहीं।' कुल मिलाकर एक्ट्रेस को अपने इस डांस के लिए कड़ी आलोचना झेलनी पड़ रही है।

Ananya Pandey's dancing skills🤡🤡🤡

u/jennyhuangg
BollyBlindsNGossip

कंगना रनौत ने भी कसा था तंज

इससे पहले बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत ने भी अनन्या पांडे पर तंज कसा था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हिंदी सिनेमा की लेजेंड्री एक्ट्रेस वैजयंती माला का एक पुराना वीडियो क्लिप शेयर किया था, जिसमें वो क्लासिकल डांस करती नजर आईं।

उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था, 'एक हल्की सी याद दिला दूं कि धरती पर रहने वाला हर इंसान सिर्फ इंसान नहीं होता। कुछ लोग दिव्य होते हैं और उनका जन्म सिर्फ इसलिए होता है ताकि आम इंसान उनकी पूजा कर सके।' कंगना की इस पोस्ट को यूजर्स अनन्या पांडे के डांस पर इनडायरेक्ट अटैक के रूप में देखने लगे।

यह भी पढ़ें: Chand Mera Dil BO Day 3: बॉक्स ऑफिस पर चला अनन्या-लक्ष्य का जादू, वीकेंड पर कमाई में आया उछाल, तोड़े इन 2 फिल्मों के रिकॉर्ड!
 

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 25 May 2026 at 11:01 IST