अपडेटेड 7 February 2024 at 21:16 IST

आनंद महिंद्रा पर भी छाया '12वीं फेल' का खुमार, मनोज शर्मा का ऑटोग्राफ लेने पहुंचे दिग्गज बिजनेसमैन

पिछले कुछ समय में सफलता की बुलंदियों को छूने वाली फिल्म 12वीं फेल का खुमार अब भारत के दिग्गज बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा पर भी दिख रहा है।

Follow :  
×

Share


आनंद महिंद्रा '12वीं फेल' के रियल हीरो मनोज कुमार शर्मा के साथ | Image: X@anandmahindra

Anand Mahindra Met 12th Fail Real Life Hero Manoj Sharma: पिछले कुछ दिनों से एक फिल्म ‘12वीं फेल’ (12th Fail) ने काफी हलचल मचाई हुई है। रियल लाइफ पर बनी ये बॉलीवुड मूवी लोगों को काफी पसंद आ रही है। इतना ही नहीं '12वीं फेल' का खुमार अब महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Ananda Mahindra) पर भी दिख रहा है।

आनंद महिंद्रा (Ananda Mahindra) इस फिल्म को देखने के बाद इसके रियल हीरो मनोज कुमार शर्मा (Manoj Kumar Sharma) से इतने प्रभावित हुए हैं कि वो उनका ऑटोग्राफ लेने तक पहुंच गए हैं। दरअसल मनोज कुमार शर्मा (Manoj Kumar Sharma) एक IPS ऑफिसर हैं और उनकी पत्नी श्रद्धा जोशी (Shradha Joshi) IRS अफसर हैं। इन दोनों की रियल लाइफ पर ही '12वीं फेल' फिल्म बनाई गई है। 

मनोज शर्मा का आटोग्राफ लेने पहुंचे आनंद महिंद्रा

बता दें कि आनंद महिंद्रा ने बुधवार, 7 फरवरी को सोशल मीडिया पर फोटो के साथ एक पोस्ट शेयर करते हुए मनोज शर्मा और उनकी पत्नी का ऑटोग्राफ लेने की जानकारी दी है।

आनंद महिंद्र ने मनोज और उनकी श्रद्धा से मुलाकात कर उनका ऑटोग्राफ लिया है। आनंद महिंद्रा ने इसका फोटो शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा-

मुझे खुशी हो रही है कि मैं आज सच्चे सेलिब्रिटी से मिल रहा हूं। आज मुझे इन दोनों का ऑटोग्राफ लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जब मैंने उनसे उनके ऑटोग्राफ के लिए कहा तो वो शर्मा गए। मनोज कुमार शर्मा, IPS और उनकी पत्नी श्रद्धा जोशी, IRS असल जिंदगी के हीरो हैं। असाधारण जोड़ी, जिनके जीवन पर फिल्म 12वींफेल आधारित है। आज दोपहर के भोजन के दौरान मुझे पता चला कि फिल्म की कहानी उनकी वास्तविक कहानियों पर आधारित है। वो ईमानदारी से जीवन जीने के आदर्श के साथ जी रहे हैं। 

भारत को वैश्विक शक्ति बनाने का जिक्र 

आनंद महिंद्रा ने मनोज शर्मा और उनकी पत्नी का जिक्र करते हुए भारत को वैश्विक शक्ति बनाने की भी बात कही। उन्होंने कहा- अगर भारत को एक वैश्विक शक्ति बनना है तो बेहतर होगा कि ज्यादा से ज्यादा लोग उनकी जीवन शैली अपनाएं। ये इस देश की असली हस्तियां हैं और उनके ऑटोग्राफ विरासत हैं। उनसे मिलने के कारण मैं आज एक अमीर आदमी हूं। 

इस बीच एक खुशखबरी भी आई है। '12वीं फेल' के फेम विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) पिता बन गए है और इसी के साथ अब वो डबल जश्न मना रहे हैं। उनकी फिल्म '12वीं फेल' को जबरदस्त सफलता मिली है और अब वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ में भी ऊची उड़ान पर हैं। एक्टर ने पिता बनने की जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर की है और लिखा है कि आज उनके घर नन्हा मेहमान आया है।

ये भी पढ़ें- Hemant Soren की व्हाट्सएप चैट में सनसनीखेज खुलासे! ED ने कोर्ट के सामने पेश किए कई अहम सबूत

 

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 7 February 2024 at 20:24 IST