अपडेटेड 5 September 2021 at 12:05 IST
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की पहली फिल्म ‘बंसी और बिरजू’ के पूरे हुए 49 साल, बिग बी ने इस अंदाज में किया याद
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने अभिनय से करोड़ों दिलों पर आज भी राज करते है। हाल ही में उन्होंने अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ पहली फिल्म की यादें साझा की है।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh bachchan) अपने अभिनय से करोड़ों दिलों पर आज भी राज करते हैं। इन दिनों वो कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। इस सब के अलावा वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पत्नी जया बच्चन (Jaya Bachchan) के साथ पहली फिल्म की यादें साझा की हैं। दोनों ने 1970 में आई फिल्म बंसी और बिरजू (Bansi aur Birju) में साथ काम किया था। तब दर्शकों को इनकी जोड़ी खूब पसंद आई थी।
बिग बी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बंसी और बिरजू के 49 साल पूरे होने पर खुशी जताई और उन खूबसूरत पलों को याद किया। अमिताभ बच्चन ने इंस्टा पर जया बच्चन को गले लगाते हुए एक प्यारी सी तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। इस रेट्रो ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में दोनों की जोड़ी काफी रोमांटिक दिख रही है। पोस्ट के कैप्शन में बिग बी ने लिखा, ‘हमारी पहली फिल्म साथ में, बंसी और बिर्जु। 1 सितंबर को रिलीज हुई थी. 49 साल पहले !! बिग बी की इस पोस्ट को फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब लाइक कर रहे हैं।
वहीं बिग बी की बेटी श्वेता (Shweta Bachchan) और नातिन नव्या (Navya Nanda) ने भी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बेटी श्वेता ने लिखा आप दोनों से बहुत प्यार है, तो वहीं नातिन ने हार्ट इमोजी के इस फोटो को लाइक किया है।
अमिताभ बच्चन की फिल्मों की बात करें तो हाल ही में उन्हें फिल्म चेहरे में देखा गया। फिल्म में बिग बी के साथ इमरान हाशमी, रिया चक्रवर्ती और क्रिस्टल डिसूजा लीड रोल में हैं।
ये भी पढ़ें : Pankaj Tripathi Birthday: बिहार के छोटे गांव से लेकर बॉलीवुड तक का सफर, मुश्किल वक्त में पत्नी ने दिया था साथ
Published By : Nisha Bharti
पब्लिश्ड 5 September 2021 at 12:01 IST