अमिताभ बच्चन मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती? सोशल मीडिया पर तेजी से फैली ये खबर, जानिए क्या है सच्चाई

बीते मंगलवार को सोशल मीडिया पर अचानक यह खबर फैल गई थी कि बिग बी मुंबई के नानावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर दुआओं का दौर शुरू हो गया और फैंस उनकी सेहत को लेकर काफी परेशान और चिंतित हो गए थे।

Follow :  
×

Share


Amitabh Bachchan health update | Image: X

बीते मंगलवार को बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी थी। इस खबर के सामने आते ही बिग बी के करोड़ों चाहने वालों की सांसें अटक गईं और हर कोई उनकी सलामती की दुआ करने लगा। हालांकि, अब इस पूरे मामले पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस को बड़ी राहत दी है।

अस्पताल में भर्ती होने की खबर महज एक अफवाह

शुरुआती खबरों में दावा किया गया था कि अमिताभ बच्चन मुंबई के नानावटी अस्पताल के वीआईपी विंग में भर्ती हैं। लेकिन लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स ने इन तमाम दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह खबर पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद थी। अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती नहीं हुए थे, बल्कि वह केवल अपने रेगुलर रूटीन चेकअप के लिए वहां गए थे।

एक विश्वसनीय सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि ' अमिताभ बच्चन बिल्कुल ठीक हैं और अपने घर लौट चुके हैं। वह हर महीने अपने रूटीन चेकअप के लिए नानावटी अस्पताल जाते हैं और जांच के बाद घर वापस आ जाते हैं। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबरें पूरी तरह अफवाह हैं। उन्हें अपने घर 'जलसा' से 'जनक' तक खुद गाड़ी चलाते हुए भी देखा गया है।'

फैंस ने ली राहत की सांस, याद आया 'कुली' का वो दौर 

जैसे ही बिग बी की सेहत बिल्कुल ठीक होने की खबर पक्की हुई, उनके फैंस ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि साल 1982 में फिल्म 'कुली' के सेट पर हुए भयानक हादसे के बाद से फैंस अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर हमेशा काफी संवेदनशील और चिंतित रहते हैं। उस एक्शन सीक्वेंस के दौरान लगी चोट की वजह से बिग बी को लंबे समय तक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ा था। यही वजह है कि जब भी उनकी तबीयत से जुड़ी कोई भी खबर आती है, तो फैंस की धड़कनें बढ़ जाती हैं।

परिवार का रिएक्शन और बिग बी का Cryptic Post 

बुधवार देर रात करीब 12:19 बजे अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर एक बेहद ही अजीब और क्रिप्टिक कविता शेयर की। फैंस इस पोस्ट को सीधे तौर पर उनकी सेहत से जुड़ी अफवाहों और अफवाह उड़ाने वालों से जोड़कर देख रहे हैं।

बिग बी ने अपनी चिर-परिचित शैली में लिखा कि ' चील जब होवे शांत तो भैया, तोते बोलन सुरु करें... इर बीर फत्ते, कहन, चल हमऊ, पिलावे सुरु करें !!!! बाजरे दी रोटी खा दी, फू पड़ियों दा, साग रे... मुंह में डालन लागै जैसे, बोलन लागे काग रे !!!!! एक रहे ‘हिल’ भैया की पढ़ाई का दर्पण; औ दूसर विलिंग्टन की याद।'


अमिताभ बच्चन का यह अनोखा अंदाज बयां करता है कि वह अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय अपनी लाइफ को अपने अंदाज में जीने में यकीन रखते हैं। फिलहाल, सबसे अच्छी बात यह है कि हमारे चहेते 'सिनेमा के सम्राट' पूरी तरह तंदुरुस्त और सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें - Nationwide Strike: देशभर में आज बंद रहेंगी दवा की दुकानें, इमरजेंसी में कहां से मिलेगी दवाई? यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 20 May 2026 at 08:59 IST