Ameesha Patel Instagram: ‘अब बॉलीवुड में सच्चे रिश्ते नहीं रहे’, ऋतिक रोशन संग पुरानी फोटो शेयर कर छलका अमीषा पटेल का दर्द
Ameesha Patel Instagram: अमीषा पटेल ने अपने इंस्टाग्राम पर ऋतिक रोशन के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने अब बॉलीवुड में सच्चे रिश्ते नहीं बचने की बात भी कही है।
Ameesha Patel Instagram: अमीषा पटेल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर शेयर कर फैंस को ‘कहो ना... प्यार है’ के दिनों की याद दिला दी है। इस तस्वीर में वह अभिनेता Hrithik Roshan के साथ डिनर करती नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में बदलते रिश्तों को लेकर भी अपनी भावनाएं जाहिर कीं हैं।
कहो ना... प्यार है के सेट की है तस्वीर
अमीषा पटेल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह थ्रोबैक फोटो शेयर की। तस्वीर फिल्म ‘कहो ना... प्यार है’ की शूटिंग के दौरान की बताई जा रही है। फोटो में अमीषा और ऋतिक फुकेट के एक रेस्टोरेंट में साथ डिनर करते दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
कैप्शन में कही दिल की बात
अमीषा पटेल ने फोटो के साथ भावुक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने बताया कि यह उन खास शामों में से एक थी, जब फिल्म की शूटिंग के दौरान पूरी टीम साथ समय बिताती थी।
एक्ट्रेस ने लिखा कि उस समय रिश्तों में मासूमियत और अपनापन था, जो आज बॉलीवुड में को-स्टार्स के बीच कम देखने को मिलता है। उन्होंने भगवान का शुक्रिया भी अदा किया कि उन्हें ऐसे रिश्ते और दोस्ती मिलीं, जो आज तक कायम हैं।
फैंस को पसंद आई पुरानी यादें
अमीषा और ऋतिक की यह पुरानी तस्वीर फैंस को बेहद पसंद आ रही है। सोशल मीडिया यूजर्स लगातार इस पर प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं और दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को याद कर रहे हैं। कई फैंस ने ‘कहो ना... प्यार है’ को आज भी अपनी पसंदीदा फिल्मों में से एक बताया।
साल 2000 में रिलीज हुई थी फिल्म
बता दें कि ‘कहो ना... प्यार है’ साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से Ameesha Patel और Hrithik Roshan दोनों ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी और दर्शकों ने दोनों की जोड़ी को खूब प्यार दिया था।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 24 May 2026 at 20:51 IST