Alpha Trailer Out: अल्फा के ट्रेलर में दिखा आलिया भट्ट का रौद्र रूप, क्या बॉबी देओल की साजिश होगी नाकाम?
Alpha Trailer Out: यशराज स्पाई यूनिवर्स की नई फिल्म अल्फा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें बॉबी देओल नया मिशन लेकर आए हैं। वहीं ऋतिक रोशन की सरप्राइज इंट्री ने तहलका मचा दिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Alpha Trailer Out: आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेट फिल्म अल्फा का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के टीजर ने पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया था। अब ट्रेलर ने कहानी के साथ कई हैरान करने वाले पहलुओं को सामने रखा गया है। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं कड़ी है और विशेष रूप से फीमेल स्पाई पर आधारित यह पहली फिल्म है।
अल्फा के ट्रेलर और कहानी
फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत बॉबी देओल से होती है। वे एक छोटी बच्ची के रूप में आलिया भट्ट से परिचय कराते हुए कहती हैं कि उसकी मां का नाम जानकी था और उसे सीता बनाया जाएगा। ट्रेलर में आगे आलिया की जबरदस्त एंट्री होती है, जहां वे एक ऐसी कहानी सुनाती हैं जिसमें एक अहंकारी राक्षस धोखे से राज करता है। आलिया का यह संवाद बहुत प्रभावशाली है कि एक समय इतिहास में क्या हुआ था वह सबको पता है, लेकिन इस बार सीता खुद लंका जलाने आई है।
बॉबी देओल का किरदार और सस्पेंस का ट्विस्ट
ट्रेलर में सबसे बड़ा मोड़ तब आता है जब यह पता चलता है कि बॉबी देओल असल में आलिया के पिता नहीं हैं। उन्होंने ही एक अल्फा मिशन के लिए बचपन में आलिया का अपहरण किया था और उसे एक खूंखार जासूस के रूप में प्रशिक्षित किया था।
बॉबी देओल इस फिल्म में फतेह नाम के किरदार में हैं, जो अपने मिशन के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ट्रेलर के अंत में ऋतिक रोशन की संक्षिप्त झलक दिखाई देती है, जिसने दर्शकों के बीच सस्पेंस और बढ़ा दिया है। फिल्म में अनिल कपूर और शर्वरी वाघ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म की रिलीज
अल्फा का निर्देशन शिव रवैल ने किया है और इसकी कहानी एक्ट्रर उदय चोपड़ा द्वारा लिखी गई है। यह रोमांचक फिल्म आगामी 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अब देखना होगा कि यह अपकमिंग फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाती है या नहीं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 17 June 2026 at 13:30 IST