अपडेटेड 20 March 2023 at 08:11 IST
Alka Yagnik Birthday: बड़ी फिल्मी थी लव स्टोरी, फिर भी सालों से पति से क्यों रह रहीं दूर?
Alka Yagnik Birthday: अलका ने बॉलीवुड के लिए कई रोमांटिक गाने गाए थे। हालांकि, उनकी और उनके पति नीरज कपूर की लव स्टोरी भी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं थी।
Alka Yagnik Birthday: अलका याग्निक को आज कौन नहीं जानता। हर पीढ़ी के लोग उनके गानों को गुनगुनाते हैं। यही कारण है कि पिछले महीने बॉलीवुड की पॉपुलर प्लेबैक सिंगर ने 15.3 बिलियन स्ट्रीम्स के साथ रिकॉर्ड तोड़ दिया और दुनिया में सबसे ज्यादा सुनी जाने वाली सिंगर बन गईं।
90 के दशक के गानों में अलका याग्निक ने सबसे ज्यादा योगदान दिया है। हर दूसरी फिल्म में उनकी मधुर आवाज सुनने को मिल जाती थी। 'टिप-टिप बरसा पानी', 'बोले चूड़िया', 'बड़ी मुश्किल है', 'तेरी चुनरिया' जैसे कई आइकोनिक गानों को अलका याग्निक ने ही गाया है। हालांकि, उनके गोल्डन करियर के साथ साथ उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही। ऐसा कहा जाता है कि सिंगर 28 सालों से अपने पति से अलग रह रही हैं। आज उनका जन्मदिन है तो आइए उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से आपको बताते हैं-
अलका याग्निक ने किससे सीखा संगीत?
90 के दशक के गानों की लिस्ट अलका याग्निक के बिना अधूरी थी। कोलकाता में जन्मीं अलका ने छोटी सी उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपनी मां शुभा याग्निक से शास्त्रीय संगीत सीखा। 6 साल की छोटी सी उम्र में उन्होंने अपना पहला गाना गाया और 10 साल की उम्र में अपनी मां के साथ मुंबई आ गईं।
मुंबई में अलका की मुलाकात लीजेंड्री फिल्ममेकर राज कपूर से हुई जिन्होंने उन्हें लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल से मिलवाया। उन्होंने अपनी मधुर आवाज से ऐसे सबका दिल मोह लिया कि महज 14 साल की उम्र में अलका को फिल्म 'पायल की झंकार' में गाने का सुनहरा मौका मिल गया। बस फिर क्या था, अलका ने म्यूजिक इंडस्ट्री पर ऐसी छाप छोड़ी कि उनके गाए गाने एवरग्रीन बन गए।
ये भी पढ़ेंः Mrs Chatterjee Vs Norway की रिलीज के बाद गोल्डन टेंपल पहुंची Rani Mukerji, आशीर्वाद लेती आईं नजर
अलका याग्निक की लव स्टोरी
अलका ने बॉलीवुड के लिए कई रोमांटिक गाने गाए थे। हालांकि, उनकी और उनके पति नीरज कपूर की लव स्टोरी भी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं थी। दोनों की पहली मुलाकात रेलवे स्टेशन पर हुई थी जिसके बाद वे दोस्त बन गए और फिर 1989 में दोनों ने शादी रचा ली। नीरज का शिलांग में बिजनेस है। दोनों शादी के कुछ समय तक साथ रहे लेकिन फिर अलग-अलग रहने लगे।
अलका याग्निक और उनके पति अलग क्यों रहते हैं?
आपको बता दें कि अलका याग्निक और उनके पति के बीच कोई झगड़ा या मनमुटाव नहीं है, फिर भी दोनों साथ नहीं रहते। ऐसा कहा जाता है कि काम के चलते दोनों को अलग-अलग रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। जहां अलका ज्यादातर मुंबई में ही रहती हैं, वहीं नीरज शिलांग में अपना कारोबार संभालते हैं। इसके बावजूद दोनों के बीच अच्छे संबंध हैं और अक्सर एक-दूसरे से मिलते रहते हैं। दोनों की एक बेटी सायशा कपूर भी है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 20 March 2023 at 08:04 IST