अपडेटेड 7 November 2024 at 07:31 IST

मेरी जिंदगी... 2 साल की हुईं राहा तो आलिया ने बेटी पर लुटाया बेशुमार प्यार, शेयर की अनसीन तस्वीर

Alia Bhatt on Daughter Birthday: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा पूरे दो साल की हो चुकी हैं। इस खास मौके पर मां आलिया ने अपनी बेटी पर जमकर प्यार लुटाया।

आलिया भट्ट रणबीर कपूर | Image: Instagram

Alia Bhatt on Daughter Raha Birthday: आलिया भट्ट ( Alia Bhatt ) और रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) की बेटी राहा (Raha Kapoor) पूरे दो साल की हो चुकी हैं। कपल की लाडली ने 6 नवंबर 2024 को अपना दूसरा बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर मां आलिया ने अपनी बेटी पर जमकर प्यार लुटाया। इसके साथ ही एक अनसीन तस्वीर शेयर की जो दिल छू लेने वाली है।

सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस तस्वीर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नन्ही परी राहा के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर मालूम पड़ रहा है कि ये राहा के जन्म के ठीक बाद की ही है। आलिया ने अपनी गुड़िया को सीने से लगा रखा है तो वहीं रणबीर कपूर अपनी लिटिल परी को प्यार से निहार रहे हैं।

आलिया ने बेटी पर यूं लुटाया प्यार

इस प्यारी सी तस्वीर के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा, 'आज 2 साल हो गए और मैं पहले से ही उस समय को वापस ले जाना चाहता हूं जब तुम सिर्फ कुछ हफ़्ते की थी!!! लेकिन मुझे लगता है कि एक बार माता-पिता बनने के बाद आप बस यही चाहते हैं कि आपका बच्चा हमेशा आपका बच्चा ही रहे। जन्मदिन मुबारक हो हमारी जान... तुम हर दिन बर्थडे केक जैसा महसूस कराती है।'

दादी-नानी ने भी दी जन्मदिन की बधाई

वहीं इससे पहले राहा को उनकी दादी नीतू कपूर, नानी सोनी राजदान और बुआ रिद्धिमा ने भी जन्मदिन की बधाई दी थी। बर्थडे गर्ल पर लुटाया गया प्यार और शेयर की गईं सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही हैं।

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने साल 2022 में रचाई थी शादी

बता दें कि आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी। इसके बाद उसी साल 6 नवंबर को उनके घर बेटी राहा आई। उन्होंने पिछले साल क्रिसमस पर पहली बार अपनी बेटी का चेहरा सोशल मीडिया पर रिवील किया था।

यह भी पढ़ें: 'काश, छोटी राहा कभी...', Raha के बर्थडे पर नानी सोनी राजदान ने लुटाया प्यार,शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 7 November 2024 at 07:26 IST