अपडेटेड 15 May 2024 at 17:57 IST

Met Gala 2024 के बाद बुरी फंसी Alia Bhatt, ब्लॉकआउट लिस्ट में जुड़ा नाम; इजरायल-गाजा वॉर से कनेक्शन

Met Gala 2024 में शामिल होने के बाद अब आलिया भट्ट को ब्लॉकआउट करने की खबरें आईं। उनका नाम लिस्ट से जोड़ा गया है।

Follow :  
×

Share


आलिया भट्ट मेट गाला 2024 लुक | Image: @aliaabhatt/instagram

Alia Bhatt in Blockout List: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट बीते दिनों मेट गाला 2024 को अटैंड कर खूब सुर्खियां बटोरतीं नजर आईंं। इवेंट में आलिया ने अपने देसी लुक से सारी लाइमलाइट लूट लीं। हालांकि इसी इवेंट के चलते अब आलिया मुसीबत में भी फंस गई हैं। उनका ब्लॉकआउट 2024 लिस्ट में शामिल हो गया है।

इसके पीछे की वजह क्या है, आइए जान लेते हैं...

मेट गाला इवेंट एक ऐसा इवेंट हैं, जिस पर दुनियाभर की नजरें टिकी होती हैं। कई सेलेब्स इवेंट में अतरंगी और अजीबोगरीब कपड़े पहनकर सुर्खियां बटोरते हैं। मेट गाला में हर साल बॉलीवुड की एक्ट्रेस भी शिरकत करती आ रही हैं। इस बार आलिया भट्ट ने इवेंट का हिस्सा बन इसमें चार चांद लगाए। सब्यसाची की फ्लोरल साड़ी में वह गजब की खूबसूरत लग रही थीं।

ब्लॉकआउट लिस्ट में आलिया का नाम

हालांकि मेट गाला 2024 में शामिल होने के बाद अब एक्ट्रेस को ब्लॉकआउट करने की खबरें आईं। आइए जानते हैं क्या है ब्लॉकआउट आंदोलन और क्यों आलिया का नाम इस लिस्ट में जोड़ा गया।

बता दें कि मेट गाला 2024 में काफी बवाल मचा। इस दौरान इवेंट के सामने कई फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। दरअसल, मेट गाला इवेंट के बाहर रैली निकाली और गाजा में इजरायल की कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। फिर सोशल मीडिया पर ब्लॉकआउट आंदोलन की शुरुआत हुई। 

क्या है ब्लॉकआउट ट्रेंड? 

असल में ब्लॉकआउट आंदोलन के जरिए उन सितारों के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है जिन्होंने इस मुद्दे पर चुप्पी साधी रखीं। इन सेलेब्स को सोशल मीडिया पर ब्लॉक करने को कहा जा रहा है, जिन्होंने इजरायल-गाजा युद्ध पर रिएक्ट नहीं किया। उनकी चुप्पी से नाराज होकर यूजर्स ने उन्हें ब्लॉक करने की मुहिम शुरू कर दी, जिससे इन सेलेब्स के फॉलोअर्स गिर जाएं और इन पर दबाव बने।

किन सेलेब्स के नाम लिस्ट में शामिल? 

ब्लॉकआउट लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के अलावा प्रियंका चोपड़ा और कुछ हॉलीवुड एक्टर्स से लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर के नाम भी शामिल हैं। बता दें कि ब्लॉकलिस्ट में विराट कोहली, किम कार्दशियन , टेलर स्विफ्ट, बियॉन्से, काइली जेनर, ज़ेंडया, निक जोनस समेत तमाम स्टार्स के नाम शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: छोड़ी मिठाई, की कड़ी मेहनत... फिर हुआ गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, चंदू चैंपियन बन छाए Kartik Aaryan
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 15 May 2024 at 17:33 IST