अपडेटेड 18 July 2024 at 17:06 IST

It's a... अली फजल और ऋचा चड्ढा बने पैरेंट्स, फैंस के साथ शेयर की गुड न्यूज

ऋचा और अली के घर किलकारियां गूंजी हैं। एक्ट्रेस ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है।

Follow :  
×

Share


अली फज़ल-ऋचा चड्ढा प्रेग्नेंसी | Image: instagram

Ali Fazal-Richa Chadha become Parents: बॉलीवुड के स्टार कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा पैरेंट्स बन गए हैं। ऋचा ने एक प्यारी से बेबी गर्ल को जन्म दिया है। दोनों ने एक स्टेटमेंट जारी कर बेटी के जन्म की खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की हैं।

ऋचा काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में थीं। ऋचा और अली ने फरवरी में अनाउंस किया था कि दोनों बहुत जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। वहीं हाल ही में ऋचा चड्ढा ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें भी अपने फैंस के साथ साझा की थीं। इसके बाद अब उन्होंने ये गुड न्यूज भी शेयर कर दी है। 

ऋचा-अली ने जारी किया स्टेंटमेंट

अपने स्टेटमेंट में ऋचा और अली ने बताया, 'हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी बेबी गर्ल का जन्म 16 जुलाई को हुआ है। नन्ही परी के आगमन से हमारे परिवार में खुशियों का माहौल हैं। सभी फैंस और शुभचिंतकों का दुआओं के लिए शुक्रिया।"

बेटी के जन्म की खबर से ऋचा और अली के फैंस काफी खुश हैं। हर कोई उन्हें माता-पिता बनने पर ढेर सारी बधाईयां देता नजर आ रहा है।

शेयर की थीं मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें

बता दें कि दो दिनों पहले ही कपल ने अपनी मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थीं और इस दौरान ऋचा ने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा था, "'इतना पवित्र प्यार दुनिया में रोशनी की किरण के अलावा और क्या ला सकता है? इस अविश्वसनीय यात्रा में मेरे साथी बनने के लिए धन्यवाद अली। इस जिंदगी से लेकर आगे कई जिंदगी तक।" ऋचा ने एक संस्कृत में श्लोक भी लिखा था।

गौरतलब है कि ऋचा चड्ढा और अली फजल दोनों ही फेमस स्टार हैं। दोनों ने साथ में फिल्मों में भी काम किया है। बताया जाता है कि अली और ऋचा की मुलाकात फुकरे के सेट पर हुई थी। दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर शादी के बंधन में बंध गए।

फरवरी 2024 में ऋचा और अली ने एक पोस्ट के रिए फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। इसमें लिखा था '1+1=3'। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एक छोटी सी दिल की धड़कन हमारी दुनिया में सबसे तेज आवाज है।'

बता वर्कफ्रंट की करें तो ऋचा चड्ढा को आखिरी बार संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' वेब सीरीज में देखा गया था। इसमें उनके काम की खूब तारीफ हुई। वहीं अली फजल की मिर्जापुर 3 भी बीते दिनों ही अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है।

यह भी पढ़ें: कंगना से मिलने का इंतजार था… वायरल मुलाकात पर बोले चिराग पासवान, एक्ट्रेस को बताया अच्छा दोस्त

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 18 July 2024 at 17:03 IST