Akshay Kumar ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी, व्यवस्थाओं की जमकर की तारीफ; पिछले कुंभ पर क्या बोले

आज बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने महाकुंभ के त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस मौके पर उन्होंने यूपी सरकार की व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की।

अक्षय कुमार ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी | Image: x

Akshay Kumar took Holy Dip in Mahakumbh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ अपने समापन की ओर है। इससे पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालु पावन डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में आज बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। 

'खिलाड़ी' कुमार ने संगम में डुबकी लगाने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने महाकुंभ के इंतजाम को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की जमकर तारीफ की। इतना ही नहीं, उन्होंने व्यवस्थाओं को देखते हुए पिछले कुंभ का जिक्र किया और बताया कि पहले किस कदर लोगों को गठरी लेकर आना पड़ता था। 

अक्षय कुमार ने की व्यवस्थाओं की तारीफ

'गुड न्यूज' फेम एक्टर ने कहा, 'बहुत ही मजा आया। बहुत बढ़िया इंतजाम है। इतने अच्छे इंतजाम के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। मुझे अभी भी याद है कि साल 2019 में जब पिछला कुंभ हुआ था तो लोग गठरी लेकर आते थे। अब तो बड़े-बड़े लोग- अडानी, अंबानी समेत बड़े-बड़े एक्टर्स आ रहे हैं। जिस हिसाब से महाकुंभ में इंतजाम किया गया है ये बहुत-बहुत ही शानदार है। मैं सभी पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों का हाथ जोड़कर धन्यवाद करता हूं।'

निम्रत कौर, विक्की कौशल समेत ये सितारे लगा चुके हैं डुबकी

इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर, तमन्ना भाटिया, अनुपम खेर, विक्की कौशल, राजकुमार राव, पत्रलेखा, हेमा मालिनी, पहलवना खली, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, तनीषा मुखर्जी, फिल्म निर्माता कबीर खान, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा, तनीषा मुखर्जी, ममता कुलकर्णी, पूनम पांडे समेत तमाम बड़ी हस्तियां भव्य आध्यात्मिक समागम में हिस्सा ले चुकी हैं। साथ ही इन में से अधिकतर हस्तियों ने महाकुंभ की तैयारियों और व्यवस्थाओं के लिए योगी सरकार के प्रयासों की सराहना की।

26 फरवरी को महाकुंभ का समापन

बताते चलें कि 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ मेला 26 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। इससे पहले संगम में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची हुई है। 

यह भी पढ़ें: 'कैंसर हुआ है, मिस इंडिया कॉन्टेस्ट नहीं जीता...',हिना खान की इस तस्वीर पर फिर भड़कीं रोजलिन खान, क्यों बार-बार ले रहीं पंगा?
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 24 February 2025 at 12:44 IST