अपडेटेड 10 October 2023 at 12:03 IST
अक्षय कुमार की Mission Raniganj का बुरा हाल, चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर हुई फुस्स, जानिए अब तक का कलेक्शन
अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज का बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आ रही है। फिल्म के हाल देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि इसके लिए अपनी लागत निकालना भी बहुत मुश्किल होगा।
Mission Raniganj Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' ने बीते शुक्रवार (6 अक्टूबर) को सिनेमाघरों में दस्तक दी। ये फिल्म उम्मीद पर खरी उतरती नजर नहीं आ रही है। मूवी ने पहले वीकेंड कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। अब अक्षय की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम होती नजर आ रही है।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- मंडे टेस्ट में कैसा रहा मिशन रानीगंज का हाल?
- चार दिनों में फिल्म ने की कुल इतनी कमाई
- नहीं मिल रहा पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा
'मिशन रानीगंज' ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा दम
माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह के रेस्क्यू मिशन पर ये फिल्म बनी हैं। फिल्म को पहले दिन ठीक ठाक शुरुआत मिली थी। शुक्रवार को मूवी ने 2.8 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे और तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में थोड़ा उछाल जरूर देखने को मिला था। मिशन रानीगंज ने शनिवार को 4.80 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं रविवार को फिल्म ने 5 करोड़ रुपये कमाए।
इसके बाद अब मिशन रानीगंज का मंडे कलेक्शन भी सामने आ गया है। शनिवार-रविवार को ठीक-ठाक कमाई करने के बाद अक्षय कुमार की फिल्म फिर फुस्स पड़ गई। मूवी की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है।
कमाई में आई भारी गिरावट
Sacnilk के अनुसार पहले सोमवार फिल्म ने केवल 1.25 करोड़ का ही बिजनेस किया है। इसके साथ ही मिशन रानीगंज चार दिनों में केवल 13.85 करोड़ का कुल कलेक्शन कर पाई है। चार दिनों में ही फिल्म का हाल बेहाल होता नजर आ रहा है। माना जा रहा था कि पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फिल्म को फायदा मिल सकता है, लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है।
मिशन रानीगंज करीब 2500 स्क्रीन पर रिलीज हुई है और कथित तौर पर 100 करोड़ रुपए के बजट पर बनी है। ऐसे में फिल्म के लिए अपनी लागत निकलना बेहद ही मुश्किल नजर आ रहा है।
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा भी लीड रोल में नजर आ रही हैं। अक्षय की ये फिल्म रियल लाइफ पर बेस्ड है, जिसमें एक्टर ने जसवंत सिंह गिल का रोल निभाया है, जिन्होंने कोलफील्ड्स में फंसे 65 खनिकों की जान बचाई थी।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 10 October 2023 at 12:01 IST
