मेरा भारत, मेरी जान, मेरी शान... Independence Day के मौके पर देशभक्ति के रंग में डूबे बॉलीवुड सितारे, ऐसे दी फैंस को बधाई
Independence Day 2025: देश आज यानि 15 अगस्त के दिन 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। बॉलीवुड में भी कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए बधाई देना शुरू कर दिया है।
Independence Day 2025: देश आज यानि 15 अगस्त के दिन 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आज पूरा भारत देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ है। आम इंसान से लेकर सेलिब्रिटिज तक, आज हर कोई आजादी का जश्न मना रहा है। बॉलीवुड में भी कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देना शुरू कर दिया है।
अक्षय कुमार से लेकर कंगना रनौत और अनुपम खेर जैसे बॉलीवुड कलाकारों ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्पेशल पोस्ट किए हैं।
79वें स्वतंत्रता दिवस पर सिलेब्स ने दी बधाई
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने एक्स हैंडल पर एक क्लिप शेयर की है जिसके साथ वो लिखते हैं- ‘यह वो आजादी है जो हमें परिभाषित करती है और वह गौरव है जो हमें एकजुट करता है। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! जय हिंद।’
वहीं अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिए दुनियाभर में रह रहे सभी भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आगे लिखा- प्रभु से प्रार्थना है कि हमारा देश हर दिशा में दिन दुगनी और रात चौगुनी तरक्की करें।जय हिन्द!
उनके अलावा कंगना रनौत और विक्रांत मैसी ने भी देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। 12वीं फेम फेम एक्टर ने लिखा- मेरा भारत, मेरी जान, मेरी शान। स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं।
सुनील शेट्टी ने तिरंगे और वीर सैनिकों के साथ अपना एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- हमारे सशस्त्र बलों जैसा कोई बल नहीं। भारतीय होने जैसा कोई गौरव नहीं। हमारे देश की रक्षा करने वाले और भारत को स्वतंत्र रूप से सांस लेने देने वाले वीरों को सलाम। सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 15 August 2025 at 09:37 IST