Welcome To The Jungle को मिली सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, अक्षय कुमार की फिल्म से हटाए गए 18 आपत्तिजनक सीन और डायलॉग्स

Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से एक या दो नहीं बल्कि 18 सीन्स को हटा दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें आपत्तिजनक सीन्स और डॉयलॉग्स शामिल थे।

Welcome To The Jungle | Image: Republic

Welcome To The Jungle: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। हालांकि, सिनेमाघरों में पहुंचने से पहले फिल्म को सेंसर बोर्ड की कड़ी जांच का सामना करना पड़ा है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म में कुल 18 कट्स और कई जरूरी बदलाव करने के बाद इसे यू/ए 16 प्लस सर्टिफिकेट जारी किया है।

सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ सीन्स पर जताई आपत्तियां

बोर्ड ने फिल्म के कई संवादों और सीन्स को लेकर कड़ा रुख अपनाया था। फिल्म से 'कश्मीर का पानी...' जैसे संवादों को पूरी तरह से हटा दिया गया है। इसके साथ ही देश की 'टट्टी' जैसे अभद्र शब्दों को भी फिल्म से बाहर कर दिया गया है ताकि इसकी भाषा मर्यादित बनी रहे। फिल्म में गोरखा रेजिमेंट के स्थान पर 'अब तुम सेना से हो...' जैसे संवाद सुनाई देंगे और 'जनरल' शब्द को बदलकर ऑफिसर या सर कर दिया गया है। कॉमेडी सीन्स में भी सुधार किया गया है ताकि वे दर्शकों को आपत्तिजनक न लगें।

 

दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस के भी सीन्स पर चली कैंची

फिल्म की एक्ट्रेस दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस से जुड़े कई ग्लैमरस सीन्स को भी सेंसर बोर्ड ने हटाने या बदलने का निर्देश दिया है। इसमें बिकिनी शॉट्स, शरीर के कुछ क्लोज-अप शॉट्स और बार-बार दिखाए गए डांस मूव्स शामिल हैं। इसके अलावा क्लाइमैक्स से एक हाथ के गलत इशारे वाले सीन को भी हटा दिया गया है। इन सभी बदलावों के बावजूद फिल्म की लंबाई पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है और इसका फाइनल रनटाइम 2 घंटे 44 मिनट 50 सेकंड तय किया गया है।

यह भी पढ़ें: 'बिनोद' के बारे में ऐसी क्या बात है, जो हमलोग नहीं जानते? 'पंचायत 5' की मुखिया सुनीता ने दिया जवाब

 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 22 June 2026 at 19:18 IST