EXCLUSIVE/ 'घिस- घिस' गाने के लिए अक्षरा सिंह के पास किसका आया था कॉल, 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार के साथ काम करने पर क्या बोलीं एक्ट्रेस

Akshara Singh: रिपब्लिक भारत के इस कार्यक्रम में अक्षरा सिंह ने शिरकत की और उन्होंने अपनी लाइफ और करियर से जुड़ी हुई बातों को दर्शकों के साथ शेयर किया।

Akshara Singh | Image: republic

Akshara Singh: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रिपब्लिक भारत के मेगा समिट 'मंथन 2026' (Manthan Summit 2026) का शानदार आगाज हो चुका है। कार्यक्रम की शुरुआत रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एंकर विवेक आनंद ने अक्षरा सिंह से उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' पर चर्चा की। इस फिल्म में उनके गाने 'घिस- घिस' को लेकर उन्होंने अपने अनुभव को साझा किया। इसके साथ उन्होंने बताया कि भोजपुरी सिनेमा से उन्हें बॉलीवुड में कैसे एंट्री मिली और किसने सबसे पहले उन्हें इस गाने के लिए कॉल किया था।

अक्षय-अक्षरा की केमिस्ट्री और वायरल हैशटैग

अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह का नाम मिलकर 'अक्षेरा' (#Akshera) हैशटैग सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है, जो इन दोनों कलाकारों के नाम के मेल से बना है। अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए अक्षरा सिंह ने कहा, 'मैं बहुत खुश और ग्लैड हूं कि मुझे यह अवसर मिला कि मैं अपनी भोजपुरी भाषा, अपनी माता-पिता और अपनी पहचान के दम पर उस मुकाम पर पहुंची।' यह मौका उनके करियर के लिए एक बड़ा पड़ाव है, जिसे लेकर वे काफी उत्साहित नजर आ रही हैं।

कैसे मिला यह बड़ा अवसर?

इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए अक्षरा ने बताया कि उन्हें 'घिस- घिस' गाने के लिए सबसे पहले कोरियोग्राफर गणेश आचार्य सर का फोन आया था। इसके बाद अहमद सर के प्रोडक्शन हाउस से भी कॉल आया कि उन्हें फिल्म के एक प्रमोशनल सॉन्ग के लिए चुना गया है। अक्षरा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मैं उस टाइम बहुत शॉक्ड थी, क्योंकि बचपन से उन्हें देखकर बड़ी हुई हूं, उनके गानों पर थिरककर बड़ी हुई हूं। इसलिए मैंने बिना सोचे इस बड़ी अपॉर्चुनिटी के लिए हां कह दिया।' यह अवसर उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था।

सेट का अनुभव और अक्षय कुमार का व्यवहार

'वेलकम टू द जंगल' के सेट पर अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि वहां के सभी लोग उन्हें बराबर के नजरिए से देख रहे थे, जिससे उन्हें काफी सम्मान महसूस हुआ। उस समय अक्षय कुमार की तबीयत थोड़ी खराब थी और वे वैनिटी वैन में आराम कर रहे थे। जब वह एक्ट करने के लिए सेट पर आए, तो उन्होंने बहुत ही सहजता से कहा, 'हाय अक्षरा, हाउ आर यू?' अक्षरा बताती हैं कि उस पल उन्हें ऐसा लगा जैसे वे उन्हें बरसों से जानते हों। अक्षय के इस व्यवहार ने उनके मन में एक गहरी और सकारात्मक छाप छोड़ी है।

यह भी पढ़ें: Exclusive Video: रिपब्लिक के मंच पर अक्षरा सिंह ने लगाए ठुमके

 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 19 July 2026 at 18:48 IST