'मैं जिंदगीभर आपका शुक्रगुजार रहूंगा', कुकू कोहली के निधन से टूटे अजय देवगन, पोस्ट में लिखी दिल की बात

फिल्ममेकर कुकू कोहली के निधन के बाद बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने उनकी जिंदगी की दिशा बदलने के लिए कुकू का शुक्रिया अदा किया है।

Ajay Devgn Kuku Kohli | Image: Instagram

Ajay Devgn: बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है, जिससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके जाने से एक्टर अजय देवगन बेहद भावुक हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

कुकू कोहली वही निर्देशक थे जिन्होंने साल 1991 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'फूल और कांटे' से अजय देवगन को बॉलीवुड में पहला बड़ा ब्रेक दिया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और इसने अजय देवगन को रातों-रात स्टार बना दिया। अब एक्टर ने कहा है कि कुकू कोहली उन लोगों में से थे, जिन्होंने उनकी जिंदगी की दिशा हमेशा के लिए बदल दी।

कुकू कोहली के निधन से टूटे अजय देवगन

अजय देवगन ने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'कुछ लोग आपकी जिंदगी की दिशा हमेशा के लिए बदल देते हैं। कुकू जी मेरे लिए ऐसे ही लोगों में से एक थे। मुझ पर भरोसा करने के लिए मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा। कुकू जी, आपकी बहुत याद आएगी। ओम शांति।'

August 26, 2026

ओशिवारा श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार

कुकू कोहली का मंगलवार 25 अगस्त 2026 को 77 की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्हें हार्ट अटैक आया था। आज ओशिवारा के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ, जिसमें कई सेलेब्स पहुंचे थे। अंतिम संस्कार में विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, राजपाल यादव, रोहित शेट्टी, जावेद अख्तर, शबाना आजमी समेत अन्य नजर आए।

पति को खोने के बाद टूटीं अरुणा ईरानी  

इस दौरान कुकू कोहली की दूसरी पत्नी अरुणा ईरानी बुरी तरह टूट गईं। अपनी आंखों के सामने पति की लाश देख उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। एक्टर गजेंद्र चौहान समेत अन्य लोगों ने उन्हें किसी तरह संभाला। अरुणा ईरानी की कुकू कोहली से कोई औलाद नहीं है।

बतौर डायरेक्टर 'फूल और कांटे' से किया डेब्यू

कुकू कोहली ने साल 1991 में आई सुपरहिट फिल्म 'फूल और कांटे' से बतौर डायरेक्टर शुरुआत की थी, इसी फिल्म से अजय देवगन ने बॉलीवुड में कदम रखकर दर्शकों के बीच अपनी एक मजबूत पहचान बनाई थी। कुकू ने अपने करियर में 'फूल और कांटे' के अलावा 'सुहाग', 'हकीकत', 'जुल्मी', 'अनाड़ी नंबर 1', 'ये दिल आशिकाना' जैसी फिल्में शामिल हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'वो तेरा नाम था' रही। उनकी फिल्मों ने 90 के दशक और शुरुआती 2000 के दौर में दर्शकों के दिलों पर राज किया था।

कुकू कोहली ने की दो शादियां

कुकू कोहली की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की थी। कुकू की पहली पत्नी का नाम रीता कोहली है, जिससे उनकी दो बेटियां पूजा और करिश्मा हुईं। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी एक्ट्रेस अरुणा ईरानी से की। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म कोहराम के सेट पर हुई थी। शुरुआत में दोनों एक दूसरे को फूटी आंक नहीं सुहाते थे, लेकिन समय के दौरान उनके बीच दोस्त हुई और फिर नजदीकियां बढ़ी। बाद में दोनों को प्यार हुआ और फिर उन्होंने 1990 में शादी कर ली।

यह भी पढ़ें: अजय देवगन को स्टार बनाने वाले फिल्ममेकर कुकू कोहली का निधन, 77 की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 26 August 2026 at 18:58 IST