अपडेटेड 13 January 2026 at 22:56 IST

Golmaal 5 की शूटिंग जल्द होगी शुरू, इस बार एक हीरोइन बनेगी विलेन, रोहित शेट्टी ने लिया बड़ा फैसला

Golmaal 5: रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल 5' में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसकी शूटिंग अगले महीने शुरू होगी।

Golmaal 5 | Image: instagram

Golmaal 5: अजय देवगन और रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल’ हिंदी सिनेमा की एक आइकॉनिक फ्रेंचाइजी है। अब इसका पांचवां पार्ट यानि ‘गोलमाल 5’ भी जल्द आपको गुदगुदाने के लिए आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आने वाला है। अब फिल्म को लेकर एक दिलचस्प अपडेट सामने आया है।

‘गोलमाल 5’ में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू लीड रोल में नजर आने वाले हैं। खबरों के मुताबिक, शरमन जोशी इस फ्रेंचाइजी में वापसी करने वाले हैं जो 2006 में आए पहले पार्ट ‘गोलमाल’ में देखे गए थे। खास बात ये है कि ‘गोलमाल 5’ में फीमेल विलेन देखने को मिलेगी। 

'गोलमाल 5' की शूटिंग कब होगी शुरू?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के माने तो, ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। अजय देवगन और अरशद वारसी समेत फिल्म की पूरी टीम फरवरी 2026 के अंत से शूटिंग शुरू कर देगी। ये एक मैराथन शेड्यूल होने वाला है। 

एंटरटेनमेंट पोर्टल ने एक सूत्र के हवाले से बताया है कि डायरेक्टर रोहित शेट्टी आमतौर पर अपनी फिल्मों का एक बड़ा हिस्सा हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी या गोवा में शूट करना पसंद करते हैं। हालांकि, 'गोलमाल 5' के लिए वो बड़ा बदलाव कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई के फिल्म सिटी में होने वाली है। यानि मुंबई फिल्म सिटी में ही कैफे, पुलिस स्टेशन, आलीशान घर आदि के कई सेट तैयार किए जा रहे हैं जो अगले महीने की शुरुआत तक पूरे हो जाएंगे। 

‘गोलमाल 5’ के लिए मुंबई फिल्म सिटी में बनाए जा रहे सेट

रिपोर्ट की माने तो, ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि फिल्म से जुड़े कलाकार आसानी से जरूरत पड़ने पर सेट पर आ पाएं और अपने घर पर भी रह लें। अन्य रिपोर्ट में ऐसा भी बताया गया कि कैसे रोहित शेट्टी को मुंबई में सेट बनाते वक्त कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उन्हें एक ग्रैंड सेट बनाना था जिसके लिए फिल्म सिटी के तालाब का इस्तेमाल भी होना था। हालांकि, उसमें कई मगरमच्छ हैं।

'गोलमाल 5' के मेकर्स सेट बनाने के लिए फिल्म सिटी के तालाब को भरना चाहते थे लेकिन प्रशासन ने इजाजत नहीं दी। झील में मगरमच्छ भी रहते हैं और इससे इलाके के पर्यावरण को नुकसान हो सकता था। 

ये भी पढ़ेंः Dhurandhar Box Office Records: 'धुरंधर' ने ताबड़तोड़ 11 रिकॉर्ड किए ध्वस्त...1260 करोड़ कमाकर कैसे बदल दी बॉक्स ऑफिस सुपरहिट की परिभाषा?

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 13 January 2026 at 22:56 IST