अपडेटेड 9 June 2024 at 06:36 IST

Ind Vs Pak से पहले न्यूयॉर्क में दिखे अनुष्का और विराट, फैंस को वामिका की झलक भी देखने को मिली

Anushka Sharma-Virat Kohli Spotted: विराट कोहली T20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूयॉर्क में हैं। उन्हें चीयर करने के लिए पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका भी गए हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हुए वामिका संग स्पॉट | Image: anushkasharma/Instagram

Anushka Sharma-Virat Kohli Spotted: विराट कोहली इस समय T20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूयॉर्क में हैं। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी उनके साथ अमेरिका गई हैं। कपल अपनी बेटी वामिका को भी साथ लेकर गया है। हाल ही में, अनुष्का और विराट का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपनी लाडली बेटी वामिका के साथ होटल से निकलते हुए नजर आ रहे हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी के फैंस कितने दीवाने हैं, ये तो सभी जानते हैं। ऐसे में उनसे जुड़ा हर अपडेट जानने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। अनुष्का हर बार की तरह इस बार भी अपने पति को क्रिकेट टूर्नामेंट में चीयर करने के लिए उनके साथ न्यूयॉर्क गई हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हुए वामिका के साथ स्पॉट

हाल ही में एक फैन पेज ने विरुष्का का एक वीडियो पोस्ट किया है जो न्यूयॉर्क के टीम होटल का बताया जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि कैसे अनुष्का और विराट अपनी बेटी वामिका का हाथ पकड़े हुए होटल से एग्जिट लेते नजर आ रहे हैं। फैंस नन्ही वामिका की झलक देखकर उत्साहित हो गए हैं। हालांकि, प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए जूनियर कोहली का चेहरा नहीं रिवील किया गया है।

 

 

 

 

 

 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पैपराजी से रिक्वेस्ट

2021 में जबसे वामिका कोहली का जन्म हुआ है, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इस बात का खास ध्यान रखा है कि उनकी प्राइवेसी में दखल ना दी जाए। कपल ने उस समय पैपराजी से रिक्वेस्ट की थी कि कभी भी उनकी बेटी की फोटो क्लिक ना की जाए और ना ही सोशल मीडिया पर फैलाई जाए। अब जब इस साल 15 फरवरी को अनुष्का ने अपनी दूसरी संतान अकाय कोहली को जन्म दिया तो तब भी कपल की पैपराजी से यही रिक्वेस्ट रही है।

इस साल अप्रैल में बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने दोनों बच्चों को लेकर लंदन से भारत आई थीं तो उन्होंने पैपराजी से उनकी तस्वीरें ना खींचने के लिए कहा। फिर बाद में उनकी बात का मान रखने के लिए अनुष्का शर्मा ने पैपराजी को थैंक्यू कहते हुए गिफ्ट हैंपर भी भेजे थे।

भारत बनाम पाकिस्तान के लिए हो जाओ तैयार

T20 वर्ल्ड कप के 19वें मैच में टीम इंडिया अपने कट्टर दुश्मन पाकिस्तान से खेलेगी। मैच शाम 8 बजे शुरू होगा। भारत और पाकिस्तान T20 फॉर्मेट में पूरे 596 दिन बाद भिड़ेंगे। पिछली बार दोनों टीमें इस फॉर्मेट में 23 अक्तूबर 2022 को आमने-सामने आई थीं जिसमें टीम इंडिया ने चार विकेट से पड़ोसी मुल्क की टीम के दांत खट्टे कर दिए थे।

ये भी पढ़ेंः थप्पड़ कांड पर कंगना के सपोर्ट में आए अनुपम खेर, कहा- CISF कांस्टेबल के खिलाफ हो कार्रवाई

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 9 June 2024 at 06:36 IST