अपडेटेड 5 November 2023 at 19:29 IST
'कठिन समय में साथ खड़ी रही...' आथिया शेट्टी को भाई अहान ने इमोशनल नोट लिख दी जन्मदिन की बधाई
अथिया शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर भाई अहान शेट्टी ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।
Ahan Shetty Wish Sister Athiya: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी क्रिकेटर केएल राहुल संग शादी के बाद से ही काफी चर्चा में रही। दोनों अपनी मैरिड लाइफ को काफी एन्जॉय भी कर रहे हैं। इसी बीच आज यानी कि 5 नवंबर को उनकी पत्नी अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर अहान शेट्टी ने अपनी बहन को प्यारी सी तस्वीर के साथ जन्मदिन की बधाई दी है।
खबर में आगे पढ़ें...
- अथिया शेट्टी आज मना रही अपना 31वां जन्मदिन
- अहान ने बहन अथिया को किया बर्थडे विश
- भाई का इमोशनल पोस्ट देख अथिया ने पूछा ये सवाल?
अथिया शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर उनके भाई अहान शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। इसमें दोनों की बॉन्डिंग देखने ही बन रही है। भाई-बहन का अटूट प्यार भी साफ झलक रहा है।
अथिया का प्यार अहान के लिए कितना बेशकीमती?
उन्होंने कैप्शन में दिल छू लेने वाली लिखते हुए कहा- 'जन्मदिन मुबारक हो अथिया। मैं तुम्हारें लिए अभी और हमेशा, ढेर सारा प्यार और खुशी की कामना करता हूं। आप पहले दिन से ही मेरे साथ हैं और मेरे जीवन के सबसे कठिन समय में हमेशा मेरे साथ खड़ी रही हैं। मैं ये बयां नहीं कर सकता कि आपका प्यार और केयर वास्तव में मेरे लिए कितना मायने रखता है।'
इमोशनल पोस्ट देख अथिया ने पूछा सवाल
उनके इस पोस्ट पर उनकी प्यारी बहन अथिया ने भी रिएक्ट किया है। भाई की लाडली बहन ने कमेंट में लिखा- 'लव यू। 10 को मिलेंगे।' इसके साथ ही उन्होंने दिल वाली इमोजी भी यूज की। अपने भाई का इमोशनल पोस्ट देखकर अथिया ने ये भी पूछा कि क्या तुम ठीक हो?
जाहिर है कि दोनों भाई-बहन आपस में बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। ऐसे में पोस्ट पर अथिया का कमेंट देख ऐसा लगा रहा है जैसे मानो बहन ने भाई की निराशा भाप ली हो।
सुनिस शेट्टी ने भी पोस्ट पर किया रिएक्ट
अहान शेट्टी के इस पोस्ट पर उनके पिता और मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने अपने बच्चों के प्यार भरे रिश्ते को देखते हुए दिल वाली इमोजी डाली है।
अथिया शेट्टी का करियर
अपने पिता की तरह अथिया ने भी एक्टिंग का रुख किया था और 2015 में आई रोमांटिक एक्शन फिल्म ‘हीरो’ से डेब्यू किया। उसके बाद वह 2017 में फिल्म ‘मुबारकां’ में नजर आई थीं जिसमें अनिल कपूर, अर्जुन कपूर और इलियाना डीक्रूज ने भी अहम रोल निभाया था। अथिया को आखिरी बार 2019 की फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में देखा गया था जिसमें उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आए थे। फिल्म में अथिया के परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया था।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 5 November 2023 at 19:28 IST


