अपडेटेड 3 March 2026 at 10:59 IST
Saiyaara की सफलता के बाद अहान पांडे को क्या हुआ था? झेला असहनीय दर्द, अब किया खुलासा, बोले- मैं न तो हिल पा रहा और न ही...
Saiyaara actor Ahaan Panday: 'सैयारा' फिल्म से अहान पांडे ने बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया था। फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। हालांकि फिल्म की सक्सेस के बाद अहान लाइमलाइट से दूर हो गए थे। एक्टर ने अब इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है।
Ahaan Panday news: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे की पहली ही फिल्म ने उनके सितारों को बुलंदियों पर पहुंचा दिया। 2025 में आई 'सैयारा' ब्लॉकबस्टर साबित हुई। हालांकि इस फिल्म के बाद अहान पांडे को काफी दर्द से गुजरना पड़ा। हाल ही में एक्टर ने खुलासा किया कि फिल्म की रिलीज के बाद उन्हें एक बड़ी सर्जरी करानी पड़ी, जिसके बाद वो काफी दर्द में थे। वो न तो हिल-डुल पा रहे थे और न ही वजन उठा सकते थे।
अहान इन दिनों डायरेक्टर अली अब्बास जफर की अगली अनटाइटल्ड एक्शन-रोमांस फिल्म को लेकर चर्चाओं में है। वे इस फिल्म में एक्ट्रेस शरवरी के साथ नजर आएंगे। एक्टर फिल्म में अपने अपकमिंग रोल के लिए फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन कर रहे हैं।
अहान पांडे की क्यों हुई सर्जरी?
इस बीच अहान पांडे ने एक इंटरव्यू में अपनी कंधे की सर्जरी के बारे में बात की। एक्टर ने बताया कि कुछ साल पहले स्नोमोबाइल एक्सीडेंट में उनका कंधा सब्लक्सेशन (आंशिक खिसकना) का शिकार हो गया था। इसकी वजह से वह ठीक से ट्रेनिंग नहीं कर पा रहे थे। खास तौर पर एक्शन फिल्म से पहले उनके लिए अपना फिटनेस गोल हासिल करना मुश्किल हो रहा था।
डॉक्टर ने पहले ही दे दी थी चेतावनी
उन्होंने कहा कि पिछले साल सैयारा की रिलीज के बाद मैंने सर्जरी कराई और यह सबसे दर्दनाक सर्जरी में से एक होती है। इसका रिकवरी टाइम भी काफी लंबा होता है। अहान ने बताया कि उन्हें किस तरह से डॉक्टर ने पहले ही चेतावनी दे दी थी कि सर्जरी के बाद उनका शरीर ‘जीरो’ पर चला जाएगा। ऐसे में उनके लिए अगली फिल्म के लिए बॉडी बनाना लगभग नामुमकिन होगा। एक्टर ने कहा कि बावजूद इसके उन्होंने हार नहीं मानी और सभी को गलत साबित कर दिया।
ऐसी हो गई थी एक्टर की हालत
उन्होंने सर्जरी के बाद अपने दर्दभरे दिनों पर भी बात की। अहान ने कहा कि मैं उन एक्टर्स से काफी मोटिवेटेड फील करता हूं जिन्होंने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया। हालांकि ये अक्सर अनहेल्दी बॉडीटाइप से हेल्दी बॉडीटाइप की तरफ होता है। मेरे मामले में यह काफी अलग था, क्योंकि मैं चोट से जूझ रहा था और मेरे लिए हिल-डुल पाना मुश्किल हो गया था और मैं वजन भी नहीं उठा पा रहा था। कड़ी मेहनत के बाद अब मैं फिर से वेट लिफ्टिंग कर पा रहा हूं।
अहान ने यह भी कहा कि सर्जरी के बाद वह महीनों तक हाथ पर प्लास्टर बांधे रहे, तब भी किसी को पता नहीं चला।
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' 2025 में रिलीज हुई थी। बतौर लीड एक्टर यह दोनों की पहली फिल्म थी और इसने रातों-रात उन्हें स्टार बना दिया। फिल्म में अहान ने 'कृष कपूर' और अनीत ने 'वाणी बत्रा' का रोल निभाया था। मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया और भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी रोमांटिक हिट बनकर उभरी।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 3 March 2026 at 10:59 IST