अपडेटेड 13 March 2026 at 17:18 IST

Ahaan Panday and Aneet Padda: 'सैयारा' के बाद अनीत पड्डा और अहान पांडे ने फिर मिलाया हाथ, जानिए किस मिशन में जुटी हिट जोड़ी

Ahaan Panday- Aneet Padda: फिल्म 'सैयारा' में अनीत पड्डा आौर अहान पांडे साथ नजर आए थे। इस जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा दिया था। अब फिल्म के बाद दोनों एक बार फिर ने साथ नजर आए हैं।

Follow :  
×

Share


Ahaan Panday- Aneet Padda | Image: INSTAGRAM

Ahaan Panday- Aneet Padda: बॉलीवुड की नई उभरती जोड़ी अहान पांडे और अनीत पड्डा एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म 'सैयारा' के बाद अब दोनों ने एक नए प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। पेप्सीको इंडिया ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि दोनों स्टार्स अब पेप्सी परिवार का हिस्सा बन गए हैं। इस नई साझेदारी के साथ दोनों सितारे ब्रांड के आने वाले कैंपेन का चेहरा बनेंगे।

पेप्सी के नए कैंपेन में दिखेगी ये जोड़ी

पेप्सी ब्रांड ने हमेशा ऐसे चेहरों को अपने साथ जोड़ा है जो नई पीढ़ी की सोच और ऊर्जा को दर्शाते हैं। इसी कड़ी में अब अहान पांडे और अनीत पड्डा को पेप्सी परिवार में शामिल किया गया है। दोनों कलाकार अपनी केमिस्ट्री और युवाओं के बीच बढ़ती लोकप्रियता के कारण नई जनरेशन का प्रतिनिधित्व करते नजर आते हैं।

कैसा है पेप्सी का खास ट्रेलर

कैंपेन के ऐलान से पहले दोनों स्टार्स ने सोशल मीडिया पर इसे अब तक का सबसे बड़ा ट्रेलर बताकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। हालांकि बाद में सामने आया कि यह किसी फिल्म का ट्रेलर नहीं बल्कि पेप्सी का एक खास वैनिटी ट्रेलर है। पेप्सी का यह वैनिटी ट्रेलर को खास तरीके से तैयार किया गया है। इसमें हर जगह पेप्सी की ब्रांडिंग देखने को मिल रही है और अंदर पेप्सी से भरा हुआ फ्रिज भी रखा है। यह ट्रेलर सिर्फ एक प्रमोशनल सेटअप नहीं बल्कि एक ऐसे हैंगआउट स्पेस की तरह डिजाइन किया गया है जहां फैंस, पॉप कल्चर और ब्रांड की अलग पहचान एक साथ नजर आती है।

 

पेप्सी इंडिया का क्या कहना है

पेप्सीको इंडिया में पेप्सी कोला के ब्रांड लीड मोहक भाटिया ने इस कोलेबोरेशन को लेकर कहा कि पेप्सी हमेशा से अगली पीढ़ी के उन कलाकारों के साथ काम करता आया है जो युवा संस्कृति को सिर्फ दर्शाते नहीं बल्कि उसे दिशा भी देते हैं। उन्होंने कहा कि 2025 के दो बड़े बॉलीवुड डेब्यू करने वाले कलाकारों के साथ पारंपरिक तरीके से साझेदारी की घोषणा करना उन्हें सही नहीं लगा। इसलिए ब्रांड ने कुछ अलग करते हुए सबसे बड़ा ट्रेलर जारी कर माहौल बनाने की कोशिश की।

अनीत पड्डा और अहान पांडे का रिएक्शन

पेप्सी के साथ जुड़ने को लेकर अहान पांडे ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पेप्सी भारत में हमेशा से कूलनेस का प्रतीक रही है और अपने करियर के इस दौर में इस ब्रांड के साथ जुड़ना उनके लिए बेहद खास अनुभव है। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ ब्रांड का जो मजबूत कनेक्शन है, उसका हिस्सा बनकर वह काफी एक्साइटेड हैं। अनीत पड्डा ने कहा कि पेप्सी निडर कॉन्फिडेंस और एनर्जी का प्रतीक है। उनके मुताबिक यह कैंपेन काफी स्वाभाविक, मजेदार और ऊर्जा से भरपूर है। उन्होंने कहा कि वह ऐसे ब्रांड का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं जो लंबे समय से पॉप कल्चर का अहम हिस्सा रहा है।

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' संग निकल आया 'कॉकटेल 2' का कनेक्शन, फिल्म की तारीख आई सामने

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 13 March 2026 at 16:55 IST