अपडेटेड 29 May 2023 at 07:34 IST

Adipurush Song Release: 'जय श्री राम' के बाद आज रिलीज होगा दूसरा गाना 'राम सिया राम', 5 भाषाओं में मचाएगा धूम

Adipurush का दूसरा गीत 'राम सिया राम' आज 5 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसके लिए तैयारी खास की गई है।

Follow :  
×

Share


Picture Couretsy: IMDb/t series | Image: self

Adipurush Ram Siya Ram: मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के दिव्य चरित्र पर गढ़ी गई फिल्म 'आदिपुरुष' का आज मोस्ट अवेटेड दूसरा गीत फैन्स के बीच होगा। दोपहर 12 बजे गाना विभिन्न सोशल प्लेटफॉर्म्स पर जारी किया जाएगा। पहला गाना 'जय श्री राम' 20 मई को रिलीज होते ही छा गया था। 

पहले गाने को ग्रैंड तरीके से लॉन्च किया गया था तो वहीं दूसरे को प्रशंसकों के सामने खास अंदाज में रखा जाएगा। म्यूजिकल चैनल्स, रेडियो स्टेशन्स, विभिन्न सोशल प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ रिलीज किया जाएगा। गाना हिन्दी समेत तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में होगा। 

सचेत-पंरपरा की जोड़ी ने गढ़ा गाना

चर्चित म्यूजिकल जोड़ी सचेत-परंपरा ने इसे अपनी धुनों और सुरों से सजाया है तो लिरिक्स मनोज शुक्ला ने लिखे हैं। राम सिया राम का जाप सौम्यता और सर्वहितकारी भाव को खुद में समेटे है। 'जय श्री राम' जहां जीत का बोध कराता है तो वहीं अपेक्षा पूरी है कि 'राम सिया राम', राम सिया की भक्ति में रमने का कारण देगा।

'राम सिया राम' कर रहा ट्रेंड

गाने को लेकर दीवानगी का आलम ये है कि हफ्ते भर पहले से ही अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर 'राम सिया राम' ट्रेंड कर रहा है। देश विदेश में राम सिया राम जपा जा रहा है और इसके क्लिप्स और वीडियो वायरल भी हो रहे हैं। मेकर्स ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर बताया है कि गीत दोपहर 12 बजे रिलीज कर दिया जाएगा। इसके साथ ही 'राम सिया राम' पांच भाषाओं में लिखा गया है। इसके जरिए बताने की कोशिश की गई है कि 5 भाषाओं में गीत जारी किया जाएगा। फिल्म 16 जून को थियेटर में रिलीज होगी।

'जय श्री राम' का इम्पैक्ट

इससे पहले 20 मई को 'जय श्री राम' एंथम रिलीज हुआ। भव्य तरीके से संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने 30 कोरस सिंगर्स के साथ इसे लाइव प्रस्तुत किया था। मास मैजिक क्रिएट किया और मात्र 2 दिन में ही टी सीरीज के आधिकारिक यू ट्यूब चैनल पर 60 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोरे थे। यही वजह है कि 'राम सिया राम' से भी उम्मीदें काफी हैं।

6 जून को तिरुपति में प्री रिलीज इवेंट

फैन्स की भावनाओं का सम्मान करते हुए निर्माताओं ने प्रचार अभियान को और धार दी है। 6 जून यानि फिल्म के थियेटर रिलीज से 10 दिन पहले तिरुपति बालाजी में ग्रैंड इवेंट होगा। मेकर्स ने विभिन्न माध्यमों से श्रीराम भक्तों से एक भावनात्मक अपील की है। लिखा है- 'कैलेंडर पर 6 जून की तारीख को चिन्हित कर लीजिए...#Adipurush का एपिक प्री रिलीज इवेंट तिरुपति में सम्पन्न होगा। सिनेमाई तौर पर विस्मित होने के लिए तैयार रहिए...ये यात्रा अविस्मरणीय होगी'।   

ये भी पढ़ें- Adipurush की आंधी में उड़ जाएंगी कई फिल्में! जून में मनोरंजन करने को तैयार हैं बॉलीवुड की ये Films

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 29 May 2023 at 07:31 IST