तलवारबाजी से अदा शर्मा ने फैशन में लगाया एक्शन का तड़का, लिखा- "टारगेट अभी डिसाइड नहीं किया है..."

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने फैशन इवेंट के दौरान भारी लेहंगे में तलवार थाम रैंप वॉक किया। अब उन्होंने इंदौर की सिख कम्युनिटी द्वारा भेंट की गई तलवार के साथ वीडियो शेयर की है। कैप्शन में लिखा, "प्रैक्टिस ही तो कर रही हूं…टारगेट अभी डिसाइड नहीं किया।"

Follow :  
×

Share


अदा शर्मा ने की तलवारबाजी | Image: Video Grab

बॉलीवुड की मल्टी टैलेंटेड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने एक बार फिर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया है। हाल ही में एक फैशन इवेंट के दौरान उन्होंने रैंप पर न केवल अपनी खूबसूरत साड़ी-लेहंगा लुक से सबको मंत्रमुग्ध किया, बल्कि हाथ में तलवार थामकर एक्शन हीरोइन की झलक भी दिखाई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब अदाह को इंदौर के सिख समुदाय के तलवार भेट की है।

अदा की ग्रेसफुल वॉक और पावरफुल पोज ने फैंस को दीवाना बना दिया है। वीडियो में अदाह एक काले रंग के भारी-भरकम लेहंगे में नजर आ रही हैं, जो जरी के काम से सजा हुआ है। पीछे की बैकड्रॉप पर मोर के पंखों की डिजाइन ने एक रॉयल टच दिया है। लेकिन असली हाइलाइट है उनके हाथ में चमकती तलवार है। अब उन्हें इंदौर की सिख कम्युनिटी ने तलवार भेंट की है। अदा की यह लुक किसी योद्धा राजकुमारी सी लग रही है। आंखों में कॉन्फिडेंस, चाल में दमदार स्टेप्स और मुस्कान में वो चार्म जो दर्शकों को बांध ले।

अदा ने खुद अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा, "प्रैक्टिस ही तो कर रही हूं...टारगेट डिसाइड नहीं किया है...अभी तक। इस खूबसूरत तलवार के लिए इंदौर की सिख कम्युनिटी का धन्यवाद।"

फैंस ने बांधा तारीफों का पुल

इस पोस्ट को खबर लिखे जाने तक इंस्टाग्राम पर 72.2K से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं और ढेरों कमेंट्स आ चुके हैं। एक फैन ने लिखा, "अदा के एक्शन सीक्वेंस हमेशा कमाल के होते हैं!" वहीं सिख कम्युनिटी को धन्यवाद देने वाले कमेंट्स भी खूब हैं, जो अदा की सांस्कृतिक संवेदनशीलता की तारीफ करते हैं। एक यूजर ने तो सीधे कहा, "शेरनी हो आप! कीप रॉकिंग!" यह वीडियो न केवल फैशन लवर्स बल्कि एक्शन फिल्मों के दीवानों के बीच भी छा गया है।

अदा शर्मा ने '1920' (2008) से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद 'कमांडो' सीरीज, 'हंसी तो फंसी' (2014) और 'द केरल स्टोरी' (2023) जैसी फिल्मों में काम किया है। हमेशा अपनी फिटनेस और स्किल्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। तलवारबाजी जैसी ट्रेडिशनल आर्ट को मॉडर्न फैशन के साथ जोड़कर उन्होंने एक नया ट्रेंड सेट कर दिया है।

ये भी पढ़ें: Sara Tendulkar Dance: भाई अर्जुन की शादी में बहना ने लगाए जोरदार ठुमके, देखें सारा तेंदुलकर का 'पंजाबी वेडिंग सॉन्ग' डांस VIDEO VIRAL

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 6 March 2026 at 23:39 IST