अपडेटेड 8 February 2024 at 17:39 IST

मां बनने वाली हैं Yami Gautam, 'आर्टिकल 370' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में छिपाती नजर आईं बेबी बंप

Yami Gautam Baby Bump: यामी गौतम और आदित्य धर ने 4 जून 2021 को शादी रचाई थी। शादी के 3 साल बाद अब दोनों पैरेंट्स बनेंगे।

Follow :  
×

Share


यामी गौतम और आदित्य धर जल्द बनेंगे पैरेंट्स | Image: Instagram

Yami Gautam Pregnant News: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस यामी गौतम ने घर-घर का जाना पहचाना चेहरा हैं। अपनी दमदार एक्टिंग की बदौलत यामी ने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली। एक्ट्रेस बहुत जल्द आर्टिकल 370 फिल्म में नजर आने वाली हैं। आज फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया है। इस बीच यामी ने फैंस को एक और बड़ा सरप्राइज दे दिया।

एक्ट्रेस यामी गौतम और फिल्ममेकर आदित्य धर जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। जी हां, यामी गौतम प्रेग्नेंट हैं और वह अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। आर्टिकल 370 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में यामी गौतम को बेबी बंप नजर आ रहा था।

लॉन्ग कोट में छिपाया बेबी बंप

रिपोर्ट्स के अनुसार यामी लगभग साढ़े पांच महीने की प्रेग्नेंट हैं। आज जब यामी गौतम आर्टिकल 370 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंची, तो पहले उन्हें लॉन्ग कोट में बेबी बंप को छुपाते हुए देखा गया। इसके बाद खुद आदित्य धर ने यामी की प्रेग्नेंसी की न्यूज को कंफर्म किया।

आदित्य धर ने किया कंफर्म

उन्होंने कहा, "यह फिल्म एक पारिवारिक मामला है। मेरा भाई वहां था, मेरी पत्नी वहां थी और एक बच्चा आने वाला है। यह एक अद्भुत समय था, जिस तरह से फिल्म बनी, जिस तरह से हमें बच्चे के बारे में पता चला।"

बता दें कि करीब दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद यामी गौतम और आदित्य धर ने 4 जून 2021 को शादी रचाई थी। दोनों की पहली मुलाकात 2019 में 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म के दौरान हुई। अब शादी के तीन साल बाद यामी और आदित्य अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

23 फरवरी को रिलीज होगी आर्टिकल 370

बता दें कि 23 फरवरी को आर्टिकल 370 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यामी गौतम लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आदित्य सुहास जांभले ने निर्देशन में बनी हैं। वहीं,  ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने आर्टिकल 370 को प्रोड्यूस किया। फिल्म के टीजर को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब हर किसी को इंतजार 23 फरवरी का है, जब यह मूवी रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें: 12वीं फेल एक्टर Vikrant Massey बने पिता, पत्नी शीतल ने बेटे को दिया जन्म, पोस्ट कर बोले- आज मैं...

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 8 February 2024 at 16:41 IST