Priyanka Chopra Visits Golden Temple: प्रियंका चोपड़ा ने अमृतसर के गोल्डन टेंपल में टेका माथा, लंगर हॉल में धोए जूठे बर्तन; VIDEO

Priyanka Chopra Visits Golden Temple: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपनी सादगी और जड़ों से जुड़ाव के कारण चर्चा में हैं। हाल ही में प्रियंका अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टेंपल) नतमस्तक होने पहुंचीं, लेकिन वहां उनकी मौजूदगी केवल दर्शन तक सीमित नहीं रही। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है।

Follow :  
×

Share


Priyanka Chopra Visits Golden Temple | Image: ANI

Priyanka Chopra Visits Golden Temple: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी धाक जमाने वाली प्रियंका चोपड़ा जोनास इन दिनों अपनी एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। प्रियंका हाल ही में पंजाब के अमृतसर स्थित पवित्र स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टेंपल) पहुंचीं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी यह यात्रा किसी अपकमिंग शूट का हिस्सा थी या वे व्यक्तिगत शांति की तलाश में वहां गई थीं, लेकिन उनके 'सेवा भाव' ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

दिखा प्रियंका का सादा अंदाज

अक्सर रेड कार्पेट पर अपने ग्लैमरस लुक से सुर्खियां बटोरने वाली प्रियंका यहां बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आईं। पीच कलर के साधारण सूट में, सिर पर दुपट्टा ओढ़े प्रियंका ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। उनकी इस सादगी ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं और उनके चाहने वालों का दिल जीत लिया।

लंगर हॉल में की बर्तनों की सेवा

स्वर्ण मंदिर की परंपरा के अनुसार, प्रियंका ने न केवल अरदास में हिस्सा लिया, बल्कि लंगर हॉल में जाकर सेवा भी की। वायरल वीडियो में उन्हें अन्य संगत के साथ जमीन पर बैठकर जूठे बर्तन साफ करते देखा जा सकता है। प्रियंका काफी समय तक वहां रुकीं और आम लोगों की तरह ही श्रद्धा के साथ सेवा में जुटी रहीं। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे शीश नवाने के बाद वे बिना मीडिया से बात किए शांतिपूर्वक वहां से रवाना हो गईं।

 प्रियंका के फैंस ने उनके इस जेस्चर की जमकर सराहना की। यूजर्स का कहना है कि सात समंदर पार रहने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता पाने के बाद भी प्रियंका अपनी जड़ों और भारतीय संस्कृति से जुड़ी हुई हैं।  प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी। जब पत्रकारों ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की, तो उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और शांतिपूर्वक वहां से रवाना हो गईं।

ये भी पढ़ें - Shukra-Guru Yuti 2026: 6 अप्रैल को शुक्र-गुरु की युति से इन 3 राशियों का शुरू हो जाएगा राजयोग, करियर और धन दोनों में होगा महालाभ

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 31 March 2026 at 20:20 IST