अपडेटेड 22 July 2025 at 18:33 IST
जब प्रियंका ने अन्नू कपूर को किस करने से किया था इनकार, स्टेटमेंट से मचा बवाल, अब बोले एक्टर- मैं हीरो होता तो...
Annu Kapoor: 7 खून माफ फिल्म में अन्नू कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने साथ काम किया। फिल्म को लेकर हुई एक किसिंग कंट्रोवर्सी पर अन्नू ने कहा कि अगर वो हीरो होते तो प्रियंका उन्हें किस करने से मना नहीं करती।
Annu Kapoor on Kiss Controversy: साल 2011 में आई 'सात खून माफ' फिल्म में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अन्नू कपूर संग काम किया। इस फिल्म में प्रियंका ने 26 साल बड़े अन्नू को किस करने से इनकार कर दिया था। सालों बाद एक्टर ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
साल 2011 में आई विशाल भारद्वाज की फिल्म '7 खून माफ' विवादों में घिरी थीं। फिल्म में नजर आए एक्टर अन्नू कपूर ने प्रमोशन के दौरान कहा था कि प्रियंका इस फिल्म में उनके साथ इंटिमेट सीन करने में तैयार नहीं थी। बताया जाता है कि अन्नू कपूर की इस स्टेटमेंट ने प्रियंका चोपड़ा को नाराज कर दिया था। इस किस कंट्रोवर्सी पर अन्नू कपूर का रिएक्शन सामने आया है।
'हीरो को चूमने में नहीं होती आपत्ति…'
ANI के पॉडकास्ट में इस कंट्रोवर्सी पर बात करते हुए अन्नू कपूर ने कहा था कि अगर वो हीरो होते थे, तो प्रियंका उन्हें किस करने से मना नहीं करती। उन्होंने कहा कि हीरो को चूमने में किसी हीरोइन को समस्या नहीं होती।
अन्नू कपूर ने कहा, "एक न्यूज आई थी कि प्रियंका चोपड़ा ने अन्नू कपूर को किस करने से इनकार कर दिया। एक बात है, सेक्स और हिंसा पूरी दुनिया में आपको आकर्षित करेंगे। आप कहीं के भी हों।
एक्टर ने आगे कहा, "कहीं न कहीं हम जो बाय-प्रॉडक्ट हैं वो इन्हीं दो विधाओं के है। मुझे कहा गया कि प्रियंका ने ऐसा कहा है। तो मैंने कहा हां ठीक है, क्या प्रॉब्लम है इसमें? इसको उन्होंने बात का बतंगड़ बना दिया।"
‘मेरी न शक्ल, न सूरत, न पर्सनैलिटी… इसलिए’
उन्होंने कहा, "मुझे तो पता भी उसने क्या कहा, क्या नहीं। लेकिन सिंपल बात है। अगर मार्केट में चर्चाएं हो रही है, न्यूज बन रही है। सीधी बात है अगर मैं एक हीरो होता तो प्रियंका चोपड़ा को कोई आपत्ति नहीं होती। हीरो को चूमने में किसी हीरोइन को आपत्ति नहीं होती। वो तो मैं हूं। न शक्ल है, न सूरत है, न पर्सनैलिटी... इसलिए प्रॉब्लम हो गई। बस यही बात उनको लग गई, चुभ गई।"
बता दें कि इससे पहले जब अन्नू कपूर ने ऐसा कमेंट किया था, तो प्रियंका चोपड़ा बिफर पड़ी थी। दिग्गज एक्टर को जवाब देते हुए देसी गर्ल ने कहा था, "मैंने पढ़ा कि अन्नू सर ने कहा कि वो गुड लुकिंग नहीं, हीरो नहीं हैं। अगर हीरो होते तो वह मेरे साथ शायद इंटीमेट सीन कर लेतीं। अगर ऐसे चीप कमेंट पास करते हुए वे इंटीमेट सीन करना चाहते हैं तो उनको उसी तरह की ही फिल्में करना चाहिए। ऐसे सीन कभी हमारी फिल्मों का हिस्सा नहीं होते।"
'7 खून माफ' को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म साल 2011 में आई थी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, अन्नू कपूर के अलावा नसीरुद्दीन शाह, इरफान खान और नील नितिन मुकेश समेत कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।
यह भी पढ़ें: ‘सॉरी बेटा…’; पहले गुस्से में छीना फोन, फिर मांगी माफी, फैन ने बताया अक्षय कुमार के वायरल वीडियो का सच
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 22 July 2025 at 18:33 IST