अपडेटेड 16 September 2023 at 10:18 IST
अभिषेक बच्चन ने रियो कपाड़िया को दी श्रद्धांजलि, बोले- 'आप बहुत याद आएंगे सर...'
अभिषेक बच्चन ने रियो कपाड़िया के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
Abhishek Bachchan Pays Tribute to Rio Kapadia: 14 सितंबर का दिन बॉलीवुड के लिए दुखद भरा रहा। पॉपुलर एक्टर रियो कपाड़िया 66 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। इस खबर ने सेलेब्स के दिल को कचोट कर रख दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, अभिनेता का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया गया। इस बीच अब 'घूमर' एक्टर अभिषेक बच्चन ने शोक व्यक्त किया है।
खबर में आगे पढ़ें...
- अभिषेक बच्चन ने रियो कपाड़िया को दी श्रद्धांजलि
- एक्टर को याद कर भावुक हुए अभिषेक बच्चन
- शुक्रवार को हुआ रियो कपाड़िया का अंतिम संस्कार
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने ट्वीट के जरिये बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार रियो कपाड़िया को श्रद्धांजलि अर्पित की। एक्टर ने एक्स पर लिखा- 'रियो कपाड़िया के निधन के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ। हमने 'हैप्पी न्यू ईयर' और 'द बिग बुल' में साथ काम किया। वो सबसे सौम्य, स्पष्टवादी और केयरिंग शख्सियत थे। वो एक शानदार पेंटर भी थे। मेरे पास उनके बनाए कई स्कैच हैं। आप बहुत याद आएंगे सर। परिवार और दोस्तों को मेरी संवेदनाएं।'
रियो कपाड़िया की अंतिम विदाई
रियो कपाड़िया अपने पीछे अपनी पत्नी मारिया और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। रियो का जन्म 8 जून, 1957 को हुआ था। मिली जानकारी के मुताबिक 15 सितंबर की सुबह गोरेगांव के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ।
(इमेज एएनआई से लिया गया है)
इन फिल्मों और सीरीज से बनाई पहचान
रियो कपाड़िया ने कई फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज किया। वो कई बड़े सेलेब्स संग स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। उन्होंने ‘दिल चाहता है’, ‘चक दे इंडिया’, ‘मर्दानी’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। हॉटस्टार की सीरीज ‘सिटी ऑफ ड्रीम्स’ में भी वे नजर आए थे। रियो को आखिरी बार ‘मेड इन हेवन’ के दूसरे सीजन में देखा गया था।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 16 September 2023 at 10:16 IST
