अपडेटेड 4 March 2024 at 17:56 IST

'मां ऐश्वर्या की परछाई', अंबानी के प्री इवेंट में छाया आराध्या का लुक, खूबसूरती के कायल हुए फैंस

Aaradhya New Look: हमेशा से अपने हेयरस्टाइल से माथे को कवर करने वाली आराध्या में अपना हेयरस्टाइल भी बदल लिया।

Follow :  
×

Share


आराध्या बच्चन का नया लुक | Image: Instagram

Aaradhya Bachchan in Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग में देश-विदेश की हस्तियों ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाए। गुजरात के जामनगर में तीन दिनों के लिए इस ग्रैंड इवेंट का आयोजन हुआ, जिसमें अलग अलग ड्रेस कोड और थीम रखी गई।

प्री वेडिंग इवेंट की आखिरी शाम तमाम हस्तियां  भारतीय पारंपरिक परिधान में रंगे नजर आए। इस दिन हेरिजन इंडियन ड्रेस कोड रखा गया था, जिसमें सभी का रॉयल लुक देखने को मिला।

आराध्या बच्चन के लुक ने बटोरीं लाइमलाइट

वैसे तो सोशल मीडिया पर बॉलीवुड से लेकर कई विदेशों हस्तियों का भी इंडियन लुक छाया हुआ है। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों के लुक से सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरीं। इनमें से एक नाम था आराध्या बच्चन का।

अंबानी के इस मेगा इवेंट में पूरा बच्चन परिवार एक साथ पहुंचा। महानायक अमिताभ बच्चन के साथ जया बच्चन, अभिषेक-ऐश, बेटी श्वेता, नव्या को देखा गया। इस दौरान हर कोई आराध्या बच्चन का लुक देखकर हैरान रह गया। इवेंट के तीसरे दिन आराध्या भी ड्रेस कोड को फॉलो करते हुए ट्रेडिशनल पहने नजर आई। वहीं, हमेशा से अपने हेयरस्टाइल से माथे को कवर करने वाली आराध्या में अपना हेयरस्टाइल भी बदल लिया। वो ओपन हेयर में नजर आईं।

आराध्या को व्हाइट और पिंक कलर का अनारकली सूट पहना था। वह अपनी मां और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ ट्विनिंग करते नजर आईं। आराध्या का लुक देखकर फैंस उनकी खूबसूरती के कायल हो गए।

ढोल-नगाड़ों पर झूमीं आराध्या

वहीं, आराध्या बच्चन का इस इवेंट से एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके साथ अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भी बैठीं होती हैं।

लोगों ने कहा 'छोटी ऐश्वर्या राय...'

सोशल मीडिया पर लोग आराध्या बच्चन के इस नए लुक को काफी पसंद करते नजर आ रहे हैं और इस पर तरह तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। कोई उन्हें 'छोटी ऐश्वर्या राय' कह रहा है, तो कोई उनके बदले लुक की भी खूब तारीफ करता नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें: Anant Radhika Pre Wedding: इवेंट के तीसरे दिन अंबानी परिवार ने की महाआरती, मन मोह लेगा नजारा

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 4 March 2024 at 17:52 IST