Ek Din: बेटे जुनैद की फिल्म के लिए आमिर खान का मास्टर प्लान! रिलीज से 39 दिनों पहले चली ऐसी चाल, फैंस भी हैरान
Ek Din: जुनैद खान और साउथ स्टार साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' को रिलीज होने में अभी काफी दिन बचे हैं लेकिन उससे पहले ही मेकर्स ने बड़ा कदम उठा लिया है।
Ek Din: आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के तहत बनी आगामी फिल्म ‘एक दिन’ 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस रोमांटिक फिल्म में आमिर के बेटे जुनैद खान और साउथ स्टार साई पल्लवी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म को रिलीज होने में अभी काफी दिन बचे हैं लेकिन उससे पहले ही मेकर्स ने बड़ा कदम उठा लिया है।
सुनील पांडे द्वारा निर्देशित और आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म ‘एक दिन’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। जी हां, आमतौर पर 3-4 दिन पहले फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू होती है लेकिन यहां आमिर खान ने एक अनोखी मार्केटिंग रणनीति अपनाते हुए 39 दिन पहले से ही फिल्म के टिकट एडवांस में बेचने शुरू कर दिए हैं और फैंस खरीद भी रहे हैं।
जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ की एडवांस बुकिंग शुरू
आमिर का यह मास्टरस्ट्रोक अब चर्चा का विषय बना हुआ है जिसकी पूरी इंडस्ट्री में चर्चा हो रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की माने तो, ‘एक दिन’ की एडवांस बुकिंग फिलहाल लगभग 20 शहरों में ओपन है। सभी सिनेमाघरों में अभी तक केवल एक शो के लिए ही टिकट सेल शुरू हुई है।
दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग 24 सिनेमाघरों में शुरू हो चुकी है। इसके बाद मुंबई में 11 सिनेमाघर, चंडीगढ़ और पुणे में 3-3 सिनेमाघर जबकि अहमदाबाद, जयपुर, सूरत, वडोदरा, इंदौर, भुवनेश्वर, अमृतसर, देहरादून, गुवाहाटी, उदयपुर, प्रयागराज, रायपुर, पटना, गोरखपुर, जालंधर आदि शहरों में एक-एक सिनेमाघर में एडवांस बुकिंग शुरू हुई है।
मेकर्स को हैरानी होगी ये जानकर कि उनकी फिल्म को अर्बन ऑडियंस से ज्यादा बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है। रायपुर में 11 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे तक 46 टिकट बिक चुके थे। वहीं, पीवीआर पैलेडियम मॉल अहमदाबाद में 37 टिकट बिके, जबकि इनॉक्स ओरियन मॉल गोरखपुर में 18 टिकट बिक चुके हैं। मुंबई और दिल्ली-एनसीआर के कई थिएटर में भी लगभग 20-20 टिकट बिक चुके हैं।
‘एक दिन’ के अबतक कितने टिकट बिके?
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि देशभर में ‘एक दिन’ के अबतक 520 से ज्यादा टिकट बुक हो चुके हैं। अभी तक मेकर्स ने एडवांस बुकिंग को लेकर कोई खास प्रचार नहीं किया है। इतने दिन पहले एडवांस सेल शुरू होना फिल्म के हक में कितना फायदेमंद साबित होगा, ये तो वक्त ही बता पाएगा।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 12 April 2026 at 09:50 IST