12वीं फेल एक्टर Vikrant Massey बने पिता, पत्नी शीतल ने बेटे को दिया जन्म, पोस्ट कर बोले- आज मैं...
Vikrant Massey की पत्नी शीतल ठाकुर ने एक बेटे को जन्म दिया। एक्टर ने यह जानकारी इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर कर दी।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Vikrant Massey Become Father: एक्टर विक्रांत मैसी के सितारें इन दिनों बुलंदियों पर हैं। विक्रांत की पिछली रिलीज फिल्म '12वीं फेल' को फैंस और क्रिटिक्स का खूब प्यार मिला। इस बीच विक्रांत के घर खुशियों का माहौल आया हैं।
दरअसल, विक्रांत मैसी पिता के घर हाल ही में किलकारियां गूंजी हैं। उनके घर नन्हे मेहमान ने दस्तक दी हैं। जी हां, विक्रांत की पत्नी शीतल ठाकुर ने एक बेटे को जन्म दिया। एक्टर ने यह जानकारी इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर कर दी।
विक्रांत मैसी के घर गूंजी किलकारियां
विक्रांत मैसी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि आज (7 फरवरी) को उनके घर बेटे ने जन्म लिया है। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने केवल हाथ जोड़ने वाला इमोजी शेयर किया।
वहीं, पोस्टर में लिखा है, "हम एक हो गए हैं...हम अपने बेटे के आने का ऐलान करते हुए खुशी और प्यार से फूले नहीं समा रहे हैं।"
सेलेब्स और फैंस ने दी बधाई
विक्रांत की ओर से ये खुशखबरी शेयर किए जाने के बाद उन्हें बधाईयां देने वालों का तांता लग गया है। कई सेलेब्स से लेकर फैंस तक उन्हें शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर, कृति खरबंदा, फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा समेत कई हस्तियों ने विक्रांत की पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें बधाई दी हैं।
बता दें कि विक्रांत मैसी ने 14 फरवरी 2022 को शीतल ठाकुर से शादी की थी। दोनों ने पहले रजिस्टर्ड मैरिज की और 18 फरवरी को ट्रेडिशनल तरीके से शादी की। इससे पहले विक्रांत और शीतल लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। शादी के दो साल बाद अब कपल के घर बेटे ने जन्म ले लिया है।
12वीं फेल को मिला खूब प्यार
विक्रांत मैसी की 12वीं फेल फिल्म पिछले साल अक्टूबर महीने में रिलीज हुई थी। विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को खूब तारीफें मिलीं। । कम बजट में बनी इस फिल्म के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं। 12वीं फेल IPS ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा की जिंदगी पर बेस्ड है। फिल्म ने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 7 February 2024 at 21:21 IST