अपडेटेड 30 August 2025 at 12:50 IST
अल्लू अर्जुन पर टूटा दुखों का पहाड़, शूटिंग छोड़ रोते पहुंचे हैदराबाद; जिससे था सबसे ज्यादा प्यार उसका निधन
Allu Arjun Grandmother Death: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नमका 94 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्टर अपनी दादी के बेहद करीब थे।
Allu Arjun Grandmother Death: साउथ सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नमका 94 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्टर अपनी दादी के बेहद करीब थे। इस खबर से वह गहरे सदमें में हैं। शूटिंग को बीच में छोड़कर वह तुरंत हैदराबाद पहुंच गए हैं।
94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नम ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से एक्टर को काफी सदमा लगा है। वह लंबे समय से उम्र से जुड़ी हुई बिमारियों से जुझ रहीं थीं। 94 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली है। इस खबर से एक्टर के फैंस और उनके चाहने वाले भी परेशान हैं। बता दें कि अल्लू अर्जुन की दादी अक्सर उन्हें नजर से बचाने के लिए नजर उतारती थीं। कुछ समय पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें अल्लू अर्जुन जेल से बाहर आने के बाद दादी से मिलते हुए नजर आए थे और दादी ने उनकी नजर उतारी थी। इस वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया था।
शूटिंग छोड़कर हैदराबाद पहुंचे अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन को जैसे ही उनकी दादी के जाने की खबर मिली वह अपनी फिल्म शूटिंग को छोड़कर हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट से उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह बेहद दुखी और भावुक नजर आ रहे हैं।
कहां होगा अल्लू अर्जुन की दादी का अंतिम संस्कार
रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू कनकरत्नम का अंतिम संस्कार आज ही हैदराबाद के कोकापेट में किया जाएगा। इस मौके पर परिवार और नजदीकी रिश्तेदार मौजूद रहेंगे। वहीं, एक्टर राम चरण भी अपनी फिल्म ‘पद्दी’ की शूटिंग बीच में छोड़कर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए हैदराबाद पहुंचे हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 30 August 2025 at 12:45 IST