अपडेटेड 23 February 2026 at 10:54 IST
नमस्कार... BAFTA अवॉर्ड्स में आलिया भट्ट का देसी स्वैग, ग्लोबल मंच पर हिंदी में दी स्पीच; VIDEO VIRAL
Alia Bhatt: बाफ्टा में आलिया भट्ट बतौर प्रजेंटर पर पहुंचीं। यहां पहुंचते ही उन्होंने नमस्कार कहकर हिंदी में ऐसी स्पीच दी, कि तालियों की गड़गड़ाहट से हॉल गूंज उठा। उनके अंदाज की भारत में खूब तारीफ हो रही है।
Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट सुर्खियों में हैं। उन्होंने लंदन में आयोजित ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स में कुछ ऐसा किया जिसने भारतीयों का दिल गर्व से चौड़ा कर दिया।
लंदन में कुछ घंटों पहले ब्रिटिश फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA) यानी बाफ्टा का आयोजन हुआ। इस समारोह में कई दिग्गज कलाकार शामिल हुए। आलिया भी बतौर प्रेंजेंटर इस अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा बनीं।
आलिया ने ग्लोबल स्टेज पर हिंदी में दी स्पीच
इस दौरान उन्हें स्टेज पर बेस्ट नॉन-इंग्लिश फिल्म प्रेजेंड करने के लिए बुलाया गया। तब उन्होंने अपने ही प्यारे अंदाज में अपने स्पीच की शुरुआत हिंदी में की। बाद में उन्होंने इसे इंग्लिश में भी दोहराया। हिंदी में नमस्कार कहकर आलिया ने जो कुछ कहा उसपर तालियां गूंज उठी।
नेटिजंस को भाया एक्ट्रेस का दमदार अंदाज
आलिया को मंच पर बुलाने से पहले होस्ट एलन कमिंग ने उन्हें शानदार तरीके से इंट्रोड्यूस किया। इसके बाद एक्ट्रेस ने एंट्री ली। आलिया ने अपनी शॉर्ट एंड स्वीट स्पीट में कहा, 'नमस्कार। अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो अंग्रेजी में नहीं है। अभी से आप सबटाइटल की तरफ ना जाएं। मैं हिंदी में ये कह रही थी कि जो हमारा अगला अवॉर्ड है वो एक ऐसी फिल्म के लिए है जिसकी भाषा अंग्रेजी नहीं है। क्योंकि फिल्में तो ढेर सारी अलग-अलग भाषाओं में बोलती हैं, लेकिन हम हमेशा जिस चीज की तारीफ करते हैं, वो सिनेमा की भाषा है। और वो भाषा तो हम सब बहुत अच्छे से समझते और बोलते हैं।'
इसके बाद आलिया भट्ट ने विनर के नाम का ऐलान किया। आलिया को प्रेजेंटर के तौर पर देखकर लोगों ने आलिया के कॉन्फिडेंस और लुक्स की जमकर तारीफ की। उन्होंने गुच्ची का सिल्वर गाउन पहना और व्हाइट स्टॉल कैरी किया। रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस का स्टाइलिश और दमदाद लुक देखने लायक रहा।
तीसरी इंडियन एक्ट्रेस बनीं आलिया
बाफ्टा में बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म का अवॉर्ड 'सेंटिमेंटल वैल्यू' को मिला है। ये फिल्म इसी साल ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेटेड है। आलिया बाफ्टा में पहुंचने वाली तीसरी भारतीय एक्ट्रेस बन गई हैं। उनसे पहले प्रियंका चोपड़ा औ दीपिका पादुकोण अवॉर्ड प्रेजेंट कर चुकी हैं।
आलिया भट्ट अपकमिंग प्रोजेक्ट
आलिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो, तो उनकी अपकमिंग फिल्में 'अल्फा' और 'लव एंड वॉर' है। फैंस दोनों ही फिल्मों की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 23 February 2026 at 10:54 IST