Prakash Raj: प्रकाश राज की बढ़ी मुश्किलें, कई वोटर ID कार्ड रखने पर कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

Prakash Raj Case: चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक, भारत का कोई भी नागरिक देश में सिर्फ एक ही जगह पर वोटर के रूप में रजिस्टर्ड हो सकता है। एक से ज्यादा वोटर आईडी के आरोप में एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है।

Prakash Raj | Image: Social Media

Prakash Raj Non Bailable Warrant: बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के मशहूर एक्टर प्रकाश राज  इन दिनों कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। बेंगलुरु की एक अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर यह पूरा मामला क्या है और एक्टर की मुश्किलें क्यों बढ़ गई हैं।

क्या है पूरा मामला?

प्रकाश राज पर आरोप है कि उनके पास एक से ज्यादा राज्यों के वोटर आईडी कार्ड  हैं। चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक, भारत का कोई भी नागरिक देश में सिर्फ एक ही जगह पर वोटर के रूप में रजिस्टर्ड हो सकता है। एक से ज्यादा वोटर आईडी रखना गैर-कानूनी है। लेकिन शिकायत में यह दावा किया गया है कि प्रकाश राज के पास कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना समेत चार राज्यों के वोटर आईडी कार्ड मौजूद हैं।

मामला कोर्ट तक कैसे पहुंचा?

यह मामला काफी पुराना है। साल 2019 में वकील दिलीप कुमार ने बेंगलुरु के हलासूरू गेट पुलिस स्टेशन में इस बात की शिकायत दर्ज कराई थी। दिलीप कुमार का कहना है कि जब पुलिस, बेंगलुरु सिटी पुलिस कमिश्नर और चुनाव आयोग ने उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया, तो उन्हें मजबूर होकर न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

वारंट क्यों जारी हुआ?

बेंगलुरु की 48वीं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) अदालत ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकाश राज को दो बार समन (बुलावा) भेजा था। कोर्ट ने उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया था।

हालांकि, प्रकाश राज दोनों ही बार दी गई तारीखों पर अदालत में हाजिर नहीं हुए। बार-बार बुलाने के बावजूद कोर्ट न पहुंचने की वजह से अदालत ने अब सख्त कदम उठाते हुए उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है। इसका सीधा सा मतलब है कि इस मामले में अब उनकी गिरफ्तारी की संभावना काफी बढ़ गई है।

फिल्मों में आगे क्या?

इन कानूनी विवादों से इतर, अगर उनके काम की बात करें तो प्रकाश राज जल्द ही सुपरहिट सस्पेंस थ्रिलर सीरीज 'दृश्यम 3' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के पिछले दोनों पार्ट बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रहे थे और फैंस को अब इसके तीसरे पार्ट का भी बेसब्री से इंतजार है।
 

यह जरूर पढ़ें: Anil Kapoor: 'नायक' की तरह एक दिन का CM बनने पर क्या करेंगे अनिल कपूर? एक्टर ने खुद दिया ये धांसू जवाब

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 23 June 2026 at 17:09 IST