क्या असम में एक बार फिर बनेगी हिमंता की सरकार? जानिए पांचों राज्यों में वोटों की गिनती के LIVE नतीजे कहां देखें

एग्जिट पोल के रुझानों के अनुसार असम में एक बार फिर हिमंता की सरकार बनने वाली है। 4 मई को पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। ऐसे में पांचों राज्यों में वोटों की गिनती के LIVE नतीजे आप कहां देख सकते हैं, आइए जानते हैं।

Follow :  
×

Share


पांचों राज्यों में वोटों की गिनती के LIVE नतीजे कहां देखें | Image: Social media

Live Vote Counting Results: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब सभी पार्टियों की निगाहें 4 मई को आने वाले नतीजे पर टिकी हुई हैं। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी जिस पर सभी पार्टियों की नजरें होंगी। चुनाव नतीजे में बीजेपी की नजरें बंगाल, तमिलनाडु और केरल के अलावा असम पर भी फिर होगी, क्योंकि हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार फिर से बनने की प्रबल संभावना है। कई एग्जिट पोल्स के अनुसार असम में फिर से बीजेपी की सरकार बनने वाली है। आइए जानते हैं पांचों राज्यों में वोटों की गिनती के LIVE नतीजे कहां देखें।

असम एग्जिट पोल्स में बीजेपी आगे

अगर बात करें कि असम विधानसभा चुनाव को लेकर हुए एग्जिट पोल्स के बारे में तो कई एग्जिट पोल्स के अनुसार असम में हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक बार फिर सरकार सत्ता की कुर्सी पर बैठने वाली है। कई एग्जिट पोल्स के अनुसार असम की 126 सीटों में से भाजपा गठबंधन को 80 से अधिक सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, कांग्रेस गठबंधन 25-32 सीटों के आसपास सिमटता हुआ दिख रहा है।    

वोटों की गिनती के LIVE नतीजे कहां देखें?

पांचों राज्यों के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। मतगणना के लाइव नतीजे के लिए आप रिपब्लिक भारत के साथ जुड़ सकते हैं, यहां आपको पल-पल की खबरें मिलेगी। अगर आप यूट्यूब पर देखना चाहते हैं, तो आप 
(रिपब्लिक हिन्दी यूट्यूब ) https://www.youtube.com/live/nEZNH07zN5w पर देख सकते हैं।

यहां भी देख सकते हैं लाइव नतीजे

रिपब्लिक हिन्दी यूट्यूब के अलावा आप इन माध्यम से भी पांचों राज्यों के लाइव नतीजे आप घर बैठे आसानी से देख सकते हैं। 
Republic English Youtube: (https://www.youtube.com/live/dn07XD6mLv0)
Republic Hindi Website: (https://www.republicbharat.com/)

इसके अलावा, आप और Republic Bharat TV चैनल पर भी चुनाव नतीजे से जुड़े पल-पल की खबरें देख सकते हैं। 

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 3 May 2026 at 22:38 IST