अपडेटेड 14 March 2024 at 17:18 IST

कौन हैं नए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार? जानिए राम मंदिर और आर्टिकल 370 से क्या है इनका कनेक्शन

ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। Gyanesh Kumar ने अमित शाह के नेतृत्व वाले सहयोग मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्य किया।

Follow :  
×

Share


सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी ज्ञानेश कुमार | Image: PTI/@drusawasthi/x

New Election Commissioner Gyanesh Kumar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली चयन समिति ने गुरुवार को सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू को नए चुनाव आयुक्त के रूप में चुना। 14 फरवरी को अनूप चंद्र पांडे की सेवानिवृत्ति और 8 मार्च को अरुण गोयल के आश्चर्यजनक इस्तीफे के बाद ये पद खाली हुए थे।

प्रधानमंत्री, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की एक चयन समिति ने दो नामों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार दोपहर को बैठक की। 6 नाम बैठक में सुझाए गए थे, जिनमें से ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के नामों को चुना गया। इन नामों की जानकारी खुद कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने दी।

यह भी पढ़ें: एक त्रिपुरा की 'महारानी', एक मैसूर के 'राजा'... पहली बार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव; बीजेपी ने दिया टिकट

कौन हैं ज्ञानेश कुमार?

ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। ज्ञानेश कुमार ने अमित शाह के नेतृत्व वाले सहयोग मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्य किया। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्य किया था। ज्ञानेश कुमार 31 जनवरी 2024 को रिटायर्ड हुए। उन्होंने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मामले से लेकर जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 जैसे अहम फैसलों में अपनी भूमिका भी निभाई।

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी ज्ञानेश कुमार ने गृह मंत्रालय में रहते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उस समय गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव रहे ज्ञानेश कुमार को भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में सदस्य नियुक्त किया था। इसके अलावा  उन्होंने 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के दौरान गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में भी काम किया था।

फिलहाल ज्ञानेश कुमार चुनाव आयुक्त पद के लिए चुने गए हैं। ऐसे में उनके कंधों पर 2024 के लोकसभा चुनावों का बड़ा भार रहने वाला है। लोकसभा चुनाव इसी साल अप्रैल-मई में संभावित हैं।

यह भी पढ़ें: 'कैसे कह दूं मुलाकात नहीं होती, रोज मिलते हैं मगर...' नाराजगी की चर्चा के बीच बदायूं में उतरे शिवपाल

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 14 March 2024 at 17:18 IST