अपडेटेड 20 November 2024 at 21:10 IST
UP By Election Exit Poll के चौंकाने वाले नतीजे, 7 सीटों पर NDA की जीत, अखिलेश यादव को सिर्फ 2 सीट
UP By Election: MATRIZE के एग्जिट पोल में यूपी की 9 सीटों पर हुए उपचुनाव में NDA को 7 सीटें मिलने का अनुमान है। INDI गठबंधन को 2 सीटें मिल सकती हैं।
UP By-Polls Exit Poll: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर चल रही उपचुनाव की वोटिंग खत्म हो गई है और अब बारी एग्जिट पोल की है। यूपी में MATRIZE के एग्जिट पोल में NDA को बढ़त मिल रही है। यूपी की 9 सीटों पर हुए उपचुनाव में NDA को 7 सीटें मिलने का अनुमान है, तो वहीं INDI गठबंधन को 2 सीटें मिल सकती हैं।
उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में कम से कम 90 उम्मीदवार मैदान में थे, जिसमें 14 उम्मीदवारों के साथ गाजियाबाद पहले नंबर पर रहा और सबसे कम पांच-पांच उम्मीदवार खैर (सुरक्षित) और सीसामऊ सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में ये सीटें समाजवादी पार्टी (एसपी), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और बीजेपी की सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के बीच बंट गईं थी। उपचुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आने हैं, लेकिन उससे पहले रिपब्लिक भारत आपके लिए MATRIZE एग्जिट पोल सामने आया है।
किस सीट पर किसकी जीत?
- कटेहरी - BJP
- करहल - कांटे की टक्कर, सपा की जीत संभव
- मीरापुर - BJP
- गाजियाबाद - BJP
- मझवां- BJP
- सीसामऊ - BJP
- खैर - BJP
- फूलपुर - BJP
- कुंदरकी - कांटे की टक्कर, सपा की जीत संभव
क्यों हुआ उपचुनाव?
यूपी की जिन 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ है जिनमें अम्बेडकर नगर की कटेहरी, मैनपुरी की करहल, मुजफ्फरनगर की मीरापुर, गाजियाबाद, मिर्जापुर की मझवां, कानपुर नगर की सीसामऊ, अलीगढ़ की खैर, प्रयागराज की फूलपुर और मुरादाबाद की कुंदरकी सीट शामिल हैं।
उपचुनाव से गुजर रही नौ में से आठ सीट मौजूदा विधायकों के लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद उनके विधानसभा से इस्तीफे के कारण खाली हुई हैं, जबकि सीसामऊ में मौजूदा समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक इरफान सोलंकी को आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म किए जाने के चलते उपचुनाव हुआ है।
वर्तमान में विधानसभा में किसके कितने विधायक?
उत्तर प्रदेश की वर्तमान में विधानसभा में बीजेपी के 251 विधायक हैं, जबकि मुख्य विपक्षी दल सपा के 105 विधायक हैं। बीजेपी के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के 13, रालोद के 8, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के 6 विधायक हैं और निषाद पार्टी के 5 विधायक हैं। कांग्रेस और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो-दो विधायक हैं, जबकि बसपा का एक विधायक है। वर्तमान में 10 सीट खाली हैं।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 20 November 2024 at 18:42 IST