धर्म के आधार पर आरक्षण देकर कांग्रेस ने संविधान की पीठ में छुरा घोंपा- सागर में पीएम मोदी का प्रहार

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2004 में कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण दिया और बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान की पीठ में छुरा घोंपा था।

 
Follow :
PM Narendra Modi | Image: X- @BJP4India

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धुंआधार प्रचार कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के सागर में पीएम मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि परिवारवादी और भ्रष्टाचारी नेताओं को मोदी की गारंटी बेचैन कर रही है।

पीएम ने कहा कि आज कांग्रेस की एक ऐसी सच्चाई देश के सामने आई है, जिसे सुनकर हर देशवासी सन्न हो गया है। हमारा संविधान साफ-साफ मना करता है कि किसी को भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। खुद बाबा साहेब अंबेडकर भी धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे। लेकिन कांग्रेस ने वर्षों पहले धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो अपने इस संकल्प को पूरा करने के लिए भांति भांति के हथकंडे अपना रही है।

कांग्रेस ने संविधान की पीठ में छुरा घोंपा- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2004 में कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण दिया और बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान की पीठ में छुरा घोंपा था। 2009 के चुनाव में और 2014 के चुनाव में दोनों बार अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण का वादा किया।

मध्य प्रदेश आज विकास की ऊंचाईयां छू रहा है- पीएम मोदी

कांग्रेस के समय में MP की पहचान बीमारू राज्य की थी, आज वही MP भाजपा सरकार में विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। देश के विकास के लिए एक स्थिर और मजबूत सरकार कितनी जरूरी होती है ये मध्य-प्रदेश और सागर के लोग बहुत अच्छे से जानते हैं। विकास तब होता है जब सही नीतियां हो, सही विजन हो। इसलिए देश हो या मध्य-प्रदेश विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई।

इसे भी पढ़ें : EVM और VVPAT, कैसी होती है वोटिंग यूनिट, क्या छेड़छाड़ संभव? चुनाव आयोग ने सब बताया; फैसला सुरक्षित

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 24 April 2024 at 16:00 IST