BREAKING: AAP ने जारी की लिस्ट...फरीदकोट से CM भगवंत मान के करीबी कॉमेडियन को टिकट, देखें पूरी लिस्ट
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान के करीबी और कॉमेडियन करमजीत अनमोल को भी मैदान में उतारा गया है।
Punjab AAP List : पंजाब में अपने दम पर लोकसभा चुनाव में उतरने वाली आम आदमी पार्टी ने अब उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान के करीबी और कॉमेडियन करमजीत अनमोल को भी मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने पांच कैबिनेट मंत्रियों को भी लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है।
आम आदमी पार्टी की लिस्ट के मुताबिक, पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों में कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, गुरमीत सिंह खुदियान, गुरमीत सिंह मीत और बलबीर सिंह शामिल हैं। कुलदीप सिंह धालीवाल को अमृतसर सीट से, लालजीत सिंह भुल्लर को खडूर साहिब से, गुरमीत सिंह खुदियान को बठिंडा से, गुरमीत सिंह मीत को संगरूर से और बलबीर सिंह को पटियाला लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया है।
सुशील रिंकू को दोबारा दिया टिकट
इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने जालंधर से मौजूदा सांसद सुशील रिंकू पर एक बार फिर विश्वास जाया है। उन्हें जालंधर सीट से ही उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने गुरप्रीत सिंह जीपी को फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट से टिकट दिया है। बस्सी पथाना सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह सिंह हाल में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।
करमजीत अनमोल लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
आम आदमी पार्टी ने करमजीत अनमोल को फरीदकोट लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। करमजीत अनमोल पहली बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वो मुख्यमंत्री भगवंत मान के करीबियों में गिने जाते हैं। करमजीत अनमोल पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा हैं। वो गायक, कॉमेडियन और फिल्म निर्माता भी हैं।
पंजाब AAP की पूरी लिस्ट यहां-
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 14 March 2024 at 13:31 IST