अपडेटेड 20 November 2024 at 22:12 IST
Poll of Polls: Exit Poll में INDI को झटका, महाराष्ट्र में महायुति की सरकार तो झारखंड में NDA की जीत
पोल ऑफ पोल्स ने बुधवार को संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के खिलाफ महायुति गठबंधन की जीत की भविष्यवाणी की है।
Poll of Polls: महाराष्ट्र और झारखंड में हुए विधानसभा चुनावों के लिए पोल ऑफ पोल्स के नतीजे सामने आ गए हैं। पोल ऑफ पोल्स ने बुधवार को संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के खिलाफ महायुति गठबंधन की जीत की भविष्यवाणी की है। झारखंड में, मैट्रिज एग्जिट पोल ने एनडीए की जीत की भविष्यवाणी की है, जबकि एक अन्य P-MARQ ने इंडिया ब्लॉक को बढ़त दी है।
महाराष्ट्र में पोल ऑफ पोल्स (Poll of Polls in Maharashtra)
- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर Republic PMarq Exit Polls 2024 के मुताबिक, महाराष्ट्र में एक बार फिर महायुति की सरकार बनने जा रही है। Republic PMarq Exit Polls 2024 की मानें तो विधानसभा चुनावों में महायुति को 137-157 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं महा विकास अघाड़ी को 126-146 सीटें मिल सकती है। अन्य के खाते में 2-8 सीटें जा सकती हैं।
- वहीं MATRIZE Exit Polls 2024 के मुताबिक, महाराष्ट्र में महायुति एक बार फिर बहुमत के साथ सरकार बना सकती है। MATRIZE Exit Polls 2024 की मानें तो विधानसभा चुनावों में महायुति को 150-170 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं महा विकास अघाड़ी को 110-130 सीटें मिल सकती है। अन्य के खाते में 8-10 सीटें जा सकती हैं।
- महाराष्ट्र में पोल ऑफ पोल्स की बात करें तो महायुति को 154 सीट, महा विकास अघाड़ी को 128 और अन्य को 6 सीटें मिलती दिख रही हैं।
झारखंड में पोल ऑफ पोल्स (Poll of Polls in Jharkhand)
- MATRIZE एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 42-47 सीटें मिल सकती हैं, इंडिया ब्लॉक को 25-30 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य को 1-4 सीटें मिल सकती हैं।
- P-MARQ के मुताबिक, इंडिया ब्लॉक 37-47 सीटें जीत सकता है, एनडीए को 31-40 सीटें मिल सकती हैं जबकि 1-6 सीटें निर्दलीयों के खाते में जा सकती हैं।
- झारखंड में पोल ऑफ पोल्स की बात करें तो एनडीए को 41 सीटें, इंडिया ब्लॉक को 35 सीटें और अन्य निर्दलीयों को 5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
पोल ऑफ पोल्स में महाराष्ट्र महायुति और झारखंड में एनडीए की सरकार बनती नजर आ रही है। 23 तारीख को असल नतीजे सबसे सामने आएंगे।
इसे भी पढ़ें: Maharashtra Exit Poll में महायुति की बड़ी जीत, 150 से अधिक सीटों के साथ सरकार में हो सकती है वापसी
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 20 November 2024 at 22:11 IST