अपडेटेड 21 April 2024 at 15:24 IST
कांग्रेस ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला कर दिया: PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'कांग्रेस ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला कर दिया और उनके इन्हीं पापों की सजा आज देश कांग्रेस को दे रहा है।'
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि उसने परिवारवाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला कर दिया और इन्हीं पापों की सजा आज देश कांग्रेस को दे रहा है। भीनमाल (जालोर) में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ कांग्रेस ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला कर दिया और उनके इन्हीं पापों की सजा आज देश कांग्रेस को दे रहा है।’’
मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी की जो हालत हुई है उसकी गुनहगार वह खुद है। राजस्थान में पहले चरण के मतदान की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ पहले चरण के मतदान में आधे राजस्थान ने कांग्रेस को बराबर सजा दी है। उनको बराबर सबक सिखाया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत राजस्थान ये जानता है कि कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत बना ही नहीं सकती। देश को ऐसी कांग्रेस सरकार नहीं चाहिए। देश को 2014 के पहले जो हालात थे वो हालात वापस नहीं चाहिए।’’
(PTI-भाषा इनपुट)
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 21 April 2024 at 15:24 IST